Chaibasa News : मनोहरपुर : 30 अगस्त को मनेगा बाबा गणिनाथ का जन्मोत्सव

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : मनोहरपुर : 30 अगस्त को मनेगा बाबा गणिनाथ का जन्मोत्सव

तैयारी को लेकर मधेशिया वैश्य समाज ने की बैठक

विज्ञापन

मनोहरपुर. मनोहरपुर स्थित संत नरसिंह आश्रम में सोमवार शाम को मधेशिया वैश्य समाज की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता हनुमान प्रसाद गुप्ता ने की. बैठक में 30 अगस्त को कुल देवता बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. इसे लेकर कमेटी का पुनर्गठन किया गया. इसमें संरक्षक के रूप में केदार प्रसाद गुप्ता, आशा रानी देवी, उषा गुप्ता, अनिल साह, महेन्द्र लाल साह, मदन लाल साह, सुरेश साह, कृष्णा लाल साह, उमाशंकर गुप्ता, संजय साह, प्रकाश साह, रजनीश साह का चयन किया गया. संयोजक के रूप में हरहर साह, जानू साह, मनोज साह आदि का चयन किया गया. अध्यक्ष के रूप में हनुमान प्रसाद गुप्ता का चयन किया गया. उपाध्यक्ष पिंटू गुप्ता, सुनील गुप्ता, विकास साह, भोला साह का चयन किया गया. सचिव के रूप में सुनील साह व सह सचिव के रूप में रवि साह, संतोष साह, रघु साह का चयन किया गया. सुमित शाह को कोषाध्यक्ष बनाया गया. सह कोषाध्यक्ष के रूप में निखिल साह, विक्रम साह का चयन हुआ. कार्यक्रम के दौरान मैट्रिक और इंटर के टॉपर छात्रों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया. मौके पर अमन साह, अभिषेक गुप्ता, विक्रम साह, आकाश साह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola