Chaibasa News : साइबर ठगों से बचाव को तकनीक का सही ज्ञान जरूरी : रवींद्र

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : साइबर ठगों से बचाव को तकनीक का सही ज्ञान जरूरी : रवींद्र

चक्रधरपुर : फोकस पर्सोना स्कूल में साइबर सुरक्षा के प्रति अभिभावकों को किया जागरूक

विज्ञापन

चक्रधरपुर.

डिजिटल युग में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को हथिया स्थित फोकस पर्सोना स्कूल में साइबर क्राइम अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम रवींद्र गिलुवा की पहल पर आयोजित हुआ. प्रधानाचार्या प्रीति कुमारी ने कहा कि आज साइबर सुरक्षा की जानकारी प्रत्येक विद्यार्थी और अभिभावक के लिए अत्यंत आवश्यक है. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के निदेशक प्रफुल्ल पाठक एवं प्रधानाचार्या के मार्गदर्शन में हुआ.

कार्यक्रम में तीन विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए. रवींद्र गिलुवा ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि तकनीक का सही ज्ञान ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है. निर्मल सिंकू (साइबर एक्सपर्ट, जगन्नाथपुर) ने मोबाइल और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर प्रकाश डालते हुए दैनिक जीवन में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी. वहीं, मुख्य वक्ता कृष्णा दिग्गी (संस्थापक, आइपील इनोवेशन) ने फिशिंग, ऑनलाइन फ्रॉड सहित विभिन्न साइबर अपराधों के प्रकारों और उनसे बचाव के कानूनी एवं तकनीकी उपायों को सरल भाषा में समझाया. इस मौके पर विद्यार्थियों और अभिभावकों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे. विशेषज्ञों ने सभी सवालों का सहज और व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किया. अंत में निदेशक प्रफुल्ल पाठक ने कहा कि आज शिक्षा के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा का ज्ञान भी जरूरी है.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola