बाप के जिलाध्यक्ष ने दुबिल गाँव के बेरोजगारो को रोजगार देने, और अधिग्रहण हटाने की मांग की

भारत आदिवासी पार्टी ने सेल प्रबंधन से दुबिल गांव के बेरोजगारों को रोजगार देने और पूजा स्थल से अवैध घेराबंदी हटाने की मांग की है।
मनोहरपुर: भारत आदिवासी पार्टी प०सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुशील बारला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि सेल लौह अयस्क खान चिरिया से प्रभावित दुबिल सहित 10 गांव के ग्रामीण रोजगार को लेकर माइन्स प्रवेश द्वार पर विगत 13 दिनों से लगातार सेल प्रबंधन की हठधर्मिता के कारण आन्दोलन करने को बाध्य हैं. राजस्व ग्राम दुबिल के बेरोजगार वर्षों से लाल पानी से प्रभावित रैयतों को रोजगार देने को लेकर आन्दोलन कर रहे है. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पत्र आई०एन०सी०-25/2011 दिनांक 30 जुलाई 11 के आलोक में दिनांक 22 अक्टूबर 11 को दुबिल एवं छोटानागरा का स्थल निरीक्षण किया गया था,जिसमें दुबिल गांव में माइन्स से लालपानी बहकर खेती योग्य भूमि बंजर होने की पुष्टि हुई है. बावजूद दुबिल के बेरोजगारों को रोजगार मुहैया नहीं कराया गया. सेल प्रबंधन राजस्व ग्राम दुबिल के खाता संख्या -7,खेसरा न०-45 जिसमें गांव का देशाऊली एवं प्लॉट न०232 जिसमें काब्रिस्तान अवस्थित है. उक्त भूमि हाल सर्वे खतियान में उदय हो इत्यादि दर्ज है,बावजूद सेल प्रबंधन उक्त भूमि को पीलर गाड़कर घेराबंदी कर दिया है.जो छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम 1908 की धारा 50 के उपधारा-7 का उलंघन है.किसी भी स्थिति में मंन्दिर मस्जिद या पूजा स्थल पवित्र उपवन कब्र या श्मशान का अधिग्रहण नहीं किया जा सकता है,ऐसे में किस आधार पर सेल प्रबंधन द्वारा उक्त पूजा स्थल को घेराबंदी किया है.जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि सेल प्रभावित दुबिल सहित 10 गांव के बेरोजगारों को रोजगार देने एवं दुबिल के पूजा स्थल पर किए गए घेराबंदी को हटाने की दिशा में सकारात्मक पहल करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










