पैर में जंजीर और ताला बंधी घायल महिला सड़क किनारे मिली

Updated:
विज्ञापन

चाईबासा में एक अज्ञात महिला सड़क किनारे जंजीर से बंधी और घायल अवस्था में मिली। सामाजिक कार्यकर्ता की सूचना पर पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता और एसडीओ की पहल पर अस्पताल में भर्ती प्रतिनिधि, चाईबासा शहर के अमला टोला स्थित एक्सिस बैंक के पास गुरुवार को एक अज्ञात और असहाय महिला बेहद दयनीय एवं घायल अवस्था में पायी गयी. दिल दहला देने वाली बात यह थी कि महिला कुछ भी बोलने में असमर्थ थी और उसके दोनों पैरों में जंजीर बंधी हुई थी, जिसमें ताला भी लगा हुआ था. आशंका जतायी जा रही है कि महिला कहीं अन्य स्थान से भटककर या किसी के चंगुल से भागकर चाईबासा पहुंची है. इसी दौरान वहां से गुजर रहे कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय की नजर उस असहाय महिला पर पड़ी. महिला की गंभीर और संवेदनशील स्थिति को देखते हुए उन्होंने तत्काल मानवीय आधार पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार को मामले की जानकारी दी. मामले की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके बाद सदर थाना, चाईबासा की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने महिला को अपनी देखरेख में सुरक्षित रूप से सदर अस्पताल, चाईबासा पहुंचाया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola