Chaibasa News : जराइकेला में ट्रैक पर दिखा हाथी, पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोकी

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : जराइकेला में ट्रैक पर दिखा हाथी, पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोकी

लोको पायलट की सूझबूझ से हाथी की बची जान

विज्ञापन

हाथी के रेलवे ट्रैक से हटने तक एक घंटे रुकी रही मालगाड़ी

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर रेल मंडल के जराइकेला में रेलवे ट्रैक पर दंतैल हाथी आ जाने के कारण मालगाड़ी के लोको पायलट ने समय रहते ट्रेन रोककर संभावित दुर्घटना को टाल दिया. हाथी के सुरक्षित से जंगल की ओर चले जाने के बाद ट्रेन का परिचालन फिर से शुरू किया. जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 2.47 बजे जराइकेला में एक दंतैल हाथी रेलवे ट्रैक पार करते देखा गया. इसी दौरान तीसरी ज्वाइंट लाइन से लाइन नंबर-5 में मालगाड़ी आ रही थी. तभी अचानक लोको पायलट की नजर हाथी पर पड़ी. लोको पायलट ने मालगाड़ी को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दिया. इससे दंतैल हाथी की जान बच गयी. मालगाड़ी में राउरकेला के लोको पायलट गौतम कुमार व सहायक लोको पायलट इ लकड़ा की की सूझबूझ व सतर्कता से हाथी की जान बच गयी. हाथी के रेलवे ट्रैक से हटने तक करीब एक घंटे तक मालगाड़ी रुकी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola