Chaibasa News : सारंडा में नक्सलियों के आइइडी विस्फोट में हाथी घायल

Published by : ANUJ KUMAR Updated At : 02 Jul 2025 4:01 AM

विज्ञापन

रेस्क्यू करने में जुटी वन विभाग की टीम

विज्ञापन

मनोहरपुर. सारंडा के बीहड़ जंगल में नक्सलियों द्वारा बिछाये गये आइइडी की चपेट में आने से एक जंगली हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना 24 से 26 जून के बीच की बतायी जा रही है. वन विभाग हाथी को रेस्क्यू करने में जुटा है. जानकारी के मुताबिक, हाथी को आखिरी बार 27 जून को सारंडा में दीघा के पास देखा गया था. हाथी की उम्र करीब 6 साल है. उसका पिछला बायां पैर बुरी तरह जख्मी और फूला हुआ है. हाथी को जंगल में अपने घाव पर पानी का फव्वारा मारते देखा गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद से समता, सासंगदा, गुआ, कोयना तथा आनंदपुर वन रेंज के अलावा ओडिशा के बिसरा वन रेंज की छह टीमें हाथी के रेस्क्यू में जुटी है. इसमें ओडिशा की वेटनरी टीम भी शामिल है. समता वन क्षेत्र के वनक्षेत्र पदाधिकारी शंकर भगत ने बताया कि हाथी के घायल होने की सूचना मिली है. वन विभाग की टीम हाथी को खोजने में जुटी है, ताकि उसका इलाज कराया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ KUMAR

लेखक के बारे में

By ANUJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola