Chaibasa News : हत्या के आरोपी को 8 घंटे में दबोचा

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : हत्या के आरोपी को 8 घंटे में दबोचा

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया

विज्ञापन

जगन्नाथपुर. जगन्नाथपुर थाना के महुलडिया के उलिहातु टोला में हुई जोगना हेम्ब्रम की हत्या के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 8 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सुरेश सिंकू को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. आरोपी पर बीएनएसएस की धारा 115(2), 118(1), 117(2), 109, 103(1) एवं 238 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

क्या था मामला:

सानमृगिलेंडी गांव के हेंब्रमहातू टोला निवासी शत्रुघ्न हेंब्रम (20) का अपनी पत्नी के साथ 8 फरवरी को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. पत्नी ने इसकी शिकायत अपने भाई सुरेश सिंकू (उलिहातु, जगन्नाथपुर निवासी) से की. आक्रोशित सुरेश धारदार हथियार लेकर अपनी बहन के घर पहुंचा. उस समय घर में कोई नहीं था. वह अपनी बहन को मायके लेकर आ आया. मामले को सुलझाने के उद्देश्य से गुरुवार शाम करीब 6 बजे शत्रुघ्न हेंब्रम अपने चचेरे भाई जोगना हेंब्रम के साथ अपने ससुराल उलिहातु पहुंचा. वहां पहुंचते ही साला सुरेश सिंकू आग बबूला हो गया. उसने जोगना हेंब्रम पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में जोगना की मौके पर ही मौत हो गयी.

एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन :

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. मृतक के बड़े भाई प्रधान हेंब्रम के लिखित आवेदन पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी. पुलिस टीम ने घेराबंदी कर शुक्रवार की शाम को ही आरोपी सुरेश सिंकू को गिरफ्तार कर लिया. शनिवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. कम समय में मामले के उद्भेदन को लेकर जगन्नाथपुर पुलिस की सराहना की जा रही है.

रंगदारी मांगने व जानलेवा हमला का आरोपी गिरफ्तार

चांडिल. कपाली ओपी पुलिस ने शनिवार को रंगदारी मांगने और जानलेवा हमला के आरोपी संतोष गोप उर्फ बावला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी मूल रूप से नीमडीह के जुगीलोंग झिमड़ी का निवासी है. वर्तमान में जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर बिलास बस्ती (दोमुहानी) में रह रहा है. क्या है मामला: ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि घटना 29 दिसंबर 2025 की है. डोबो के एक स्थानीय निवासी से आरोपियों ने रंगदारी मांगी थी. पीड़ित ने रंगदारी देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे.पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर कपाली ओपी में कांड दर्ज कर अनुसंधान (जांच) शुरू की गयी थी. पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर मुख्य आरोपियों में से एक संतोष गोप उर्फ बावला को धर दबोचा. इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गयी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola