Chaibasa News : 25 लाख का फिक्स्ड डिपॉजिट तोड़ने की जांच को समिति गठित

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 16 Sep 2025 11:19 PM

विज्ञापन

चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यसमिति की बैठक, जांच समिति को 15 अक्तूबर तक कार्यसमिति को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

विज्ञापन

चाईबासा. चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अनूप कुमार सुल्तानिया की अध्यक्षता में मंगलवार को नये सत्र की पहली कार्यसमिति की बैठक हुई. बैठक में बताया गया कि एचडीएफसी बैंक में चाईबासा चेंबर ट्रस्ट 2021 ने 25 लाख रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट किया था. उक्त राशि को समय से पहले अवैध तरीके से निकालकर अन्य बैंक में जमा किया गया. इस घटना की जांच के लिए कोषाध्यक्ष जितेंद्र मधेशिया के नेतृत्व में जांच समिति का गठन किया गया. उनके साथ उपाध्यक्ष जय प्रकाश मुंधड़ा व संयुक्त सचिव विमान कुमार पाल को सदस्य के रूप में रखा गया. समिति को निर्देश दिया गया कि 15 अक्तूबर तक अपनी जांच रिपोर्ट कार्यसमिति के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि कार्यसमिति आगे की कार्रवाई के लिए कदम उठाए जा सके.

विभिन्न समितियों के चेयरमैन नियुक्त:

बैठक में विभिन्न समितियों के चेयरमैन की नियुक्ति की गयी. रेल समिति में अनूप कुमार सुल्तानिया, जीएसटी और आय-कर समिति में जय प्रकाश मुंधड़ा, बिजली समिति में सुनील दोदराजका, नगरपालिका और साफ-सफाई में दीपक शर्मा, कानून व्यवस्था और ट्रैफिक समिति में विमान कुमार पाल, बैंक समिति में जितेंद्र मधेशिया, हार्डवेयर और सेनेटरी समिति में संजय दोदराजका, वनों उत्पाद समिति में गोपेश प्रधान, स्वास्थ्य समिति में मनीष कुमार सिंह, होटल, रेस्टोरेंट तथा केटरिंग समिति में रितेश कुमार उर्फ पिंटू को चेयरमैन बनाया गया है.

मनोज जिंदल चक्रधरपुर अनुमंडल के चेयरमैन नियुक्त:

चक्रधरपुर अनुमंडल की समस्याओं जैसे बिजली, पानी, नगरपालिका, बैंक, कानून व्यवस्था तथा ट्रैफिक और स्वास्थ्य के लिए संयुक्त सचिव मनोज जिंदल को चेयरमैन बनाया गया है. उनके साथ आशीष पांडे और श्याम सुंदर मोहता को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है. सभी चेयरमैन को दुर्गा पूजा के पहले अपने विभागों के प्रमुख को जन समस्याओं से संबंधित मांगपत्र सौंपने का निर्देश दिया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि चक्रधरपुर अनुमंडल के सदस्यों की बैठक जल्द चक्रधरपुर में होगी. चक्रधरपुर की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कदम उठाए जा सके. निर्णय लिया गया कि कार्यसमिति का विस्तार और अन्य विभागों के चेयरमैन की नियुक्ति जल्द की जायेगी. बैठक में संस्थापक सह अध्यक्ष अनूप कुमार सुल्तानिया समेत प्रथम अध्यक्ष विमल शर्राफ, उपाध्यक्ष जयप्रकाश मुंधड़ा, सुनील दोदराजका, सचिव दीपक शर्मा, संयुक्त सचिव विमान कुमार पाल तथा मनोज जिंदल, कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप कुमार सिंह, संजय दोदराजका, गोपेश प्रधान, मनीष कुमार सिंह, रितेश कुमार उर्फ पिंटू, श्याम सुंदर मोहता व आशीष पांडे उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola