Chaibasa News : स्वच्छता ही स्वस्थ समाज की नींव

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 26 Sep 2025 10:38 PM

विज्ञापन

‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान के तहत नप ने निकाली जागरुकता रैली

विज्ञापन

चक्रधरपुर. महात्मा गांधी की जयंती पर देशभर में चलाये जा रहे राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ के तहत शुक्रवार को चक्रधरपुर नगर परिषद की ओर से से स्वच्छता रैली निकाली गयी. रैली का उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़ाना और उन्हें साफ-सुथरे वातावरण के निर्माण में सक्रिय रूप से शामिल करना था.

महिलाओं की भागीदारी से अभियान बनेगा सफल:

रैली की शुरुआत पवन चौक से हुई और यह नगर परिषद कार्यालय परिसर तक पहुंची. इस दौरान बड़ी संख्या में महिला समितियों, नगर परिषद कर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया. प्रतिभागियों ने हाथों में स्वच्छता से जुड़े नारे लिखी तख्तियां और बैनर थामकर साफ-सफाई का संदेश दिया.

अधिकारियों ने दिलायी स्वच्छता की शपथ:

नगर परिषद की ओर से प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी. अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है. यदि लोग अपने घर और आसपास के क्षेत्रों की सफाई पर ध्यान देंगे, तभी स्वस्थ और स्वच्छ समाज का निर्माण संभव होगा. रैली के समापन पर नगर परिषद के अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों को साफ रखें और गंदगी फैलाने से बचें. उन्होंने कहा कि यदि हर नागरिक स्वच्छता को अपनी आदत बना ले, तो “स्वच्छ भारत” का सपना जल्द पूरा हो सकता है.

महिला समितियों की सक्रिय भागीदारी:

रैली में शामलेश्वरी महिला समिति, सृष्टि महिला समिति, भाग्यलक्ष्मी महिला समिति, रोशनी महिला समिति, मंगला महिला समिति, स्थापना महिला समिति, उज्ज्वल महिला समिति, संतोषी महिला समिति, शीतल महिला समिति, जय तारा महिला समिति और ओम साईं महिला समिति ने भाग लिया. इन समितियों ने समाज में महिलाओं की भूमिका और नेतृत्व का उदाहरण प्रस्तुत किया. इसके अलावा नगर परिषद की ओर से नगर प्रबंधक अभिषेक राहुल, क्लर्क विशाल मुखी, पर्यवेक्षक बी रवि, सीआरपी संजना, बिनोती राजक, गीता देवी, संजू देवी और पुतुल मिश्री उपस्थित रहे. वहीं सफाईकर्मियों में अर्जुन रजक, रतन महतो, रीना कुमारी और साकेश मुखी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola