चंपुआ: पीएम श्री स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे छात्र

Updated:
विज्ञापन
छत का गिरा प्लास्टर | Prabhat Khabar Network

छत का गिरा प्लास्टर | Prabhat Khabar Network

चंपुआ के पीएम श्री महताब उच्च विद्यालय में छत का प्लास्टर गिरने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि छात्र बाल-बाल बचे। घटिया निर्माण कार्य पर उठे सवाल।

विज्ञापन

जैंतगढ़: चंपुआ स्थित पीएम श्री महताब उच्च विद्यालय में एक बड़ा हादसा टल गया. स्कूल शुरू होने से पहले सुबह करीब नौ बजे पहली मंजिल के बरामदे का ऊपरी प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर पड़ा. गनीमत रही कि कई छात्र कुछ दूरी पर खड़े थे.

जानकारी के अनुसार, पिछली गर्मी की छुट्टियों के दौरान बारिश के पानी के रिसाव (लीकेज) को रोकने के लिए ऊपरी मंजिल पर मरम्मत का काम कराया गया था. आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण मरम्मत के बावजूद छत से लगातार पानी टपक रहा था.

इसी सीलन की वजह से गुरुवार सुबह प्लास्टर अचानक टूटकर नीचे आ गिरा. अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने घटिया निर्माण कार्य कराने वाले ठेकेदार और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.


विज्ञापन
Md Nadeem

लेखक के बारे में

By Md Nadeem

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola