Chaibasa News : दुर्गापूजा पंडालों में सीसीटीवी व वाॅलंटियर्स जरूरी

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 16 Sep 2025 11:16 PM

विज्ञापन

टोंटो थाना में दुर्गा पूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, थाना प्रभारी ने कहा

विज्ञापन

झींकपानी. टोंटो थाना में मंगलवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी सुकुमार हेम्ब्रम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में टोंटो के बीडीओ ललित कुमार भगत, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति एसीसी झींकपानी व श्री श्री मंदिर दुर्गा पूजा समिति के सदस्य उपस्थित थे. बीडीओ ने कहा कि दुर्गा पूजा उल्लास व सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनायें. इस दौरान सबकी जिम्मेदारी होगी कि पूजा के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो. थाना प्रभारी सुकुमार हेम्ब्रम ने कहा कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूजा पंडाल में बिजली और पानी की व्यवस्था होनी चाहिए. पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा के साथ ही पूजा समिति के सदस्यों को सक्रिय रहना होगा. सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने पर कार्रवाई की जायेगी. पूजा समिति के सदस्यों को कहा गया कि किसी तरह की संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना पुलिस को तुरंत दें. पूजा के दौरान शराब पीकर हुड़दंग करने वालों व रेस ड्राइविंग करने वाले पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी. बैठक में पुलिस पदाधिकारी रणधीर सिंह, सेबेस्टियन मुर्मू, सुरेश प्रसाद, एसीसी के चीफ सुरक्षा पदाधिकारी सुशील सिंह परिहार, पूजा समिति के अखिलेश वर्मा, मनोज प्रसाद, कार्तिक महतो, आशीष गोप, रिपन नाग, दीप नारायण मेहता, सुशील सिंह, रवींद्र केराई आदि उपस्थित थे.

दुर्गापूजा : 10 दिनों तक शराब की दुकानें रहेंगी बंद

गुवा थाना परिसर में मंगलवार शाम 4:00 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने की. उन्होंने बताया कि गुवा क्षेत्र में इस वर्ष आठ जगहों पर दुर्गा पूजा का आयोजन होगा. दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं. थाना प्रभारी ने कहा कि दुर्गा पूजा के 10 दिनों तक क्षेत्र की सभी शराब दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी. पूजा पंडालों में केवल भक्ति गीत ही बजेंगे. प्रत्येक पंडाल में सीसीटीवी कैमरे और बाहर अग्निशामक यंत्र लगाए जाएंगे. दर्शन के लिए महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे. इसके अलावा सभी पंडालों के बाहर पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती और हेल्पलाइन नंबरों का बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा. विजयदशमी के दिन मूर्ति विसर्जन और गुवा फुटबॉल मैदान में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहेगा. हुड़दंग करने वालों पर प्रशासन की कड़ी निगरानी रहेगी. बैठक में नाजीर खान, धर्मेंद्र कुमार, सलीम कुरैशी, विश्वजीत तांती, मित्रों दास, पंचस भादो टोप्पो, पदमा केसरी, जानो चातर, गीता देवी, बालासेन बाईदो, चांदमनी देवी, मनीष वर्मा, सोंगा सिद्धू, पंकज गुप्ता, दीपक गौड़, विकास, ममता देवी सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola