वन भूमि पर चल रहे अवैध निर्माण की सामग्री जब्त, मुंशी गिरफ्तार
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 25 May 2026 11:15 PM
विज्ञापन
टोंटो : सेरेंगसिया शहीद स्मारक के पास एनआरइपी मद से बन रहा था संग्रहालय
विज्ञापन
टोंटो : सेरेंगसिया शहीद स्मारक के पास एनआरइपी मद से बन रहा था संग्रहालय
चाईबासा. वन विभाग ने टोंटो थानांतर्गत सेरेंगसिया शहीद स्मारक के समीप वन भूमि पर चल रहे अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है. विभाग ने अर्धनिर्मित भवन के पास खड़े एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, उस पर लदी ईंटें, सीमेंट और छड़ से बने रिंग (सामग्री) को जब्त कर लिया है. इसके साथ निर्माण स्थल पर सामग्री की देखरेख करने वाले मुंशी रबुआ लागुरी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. यह पूरी कार्रवाई जोड़ापोखर वनपाल चंदन कुमार के बयान पर 24 मई, 2026 को दर्ज मामले के आधार पर की गयी है. वनपाल चंदन कुमार ने बताया कि वन कर्मियों की रूटीन गश्ती के दौरान वन भूमि पर अवैध रूप से हो रहे इस निर्माण कार्य का खुलासा हुआ. जब वन विभाग की टीम ने मौके पर छानबीन की, तो निर्माण कार्य से संबंधित कोई भी वैध कागजात या वन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिला.राजू नामक व्यक्ति के कहने पर बन रहा था संग्रहालय
गिरफ्तार मुंशी रबुआ लागुरी ने पुलिस और वन विभाग को बताया कि वह राजू नामक एक व्यक्ति के कहने पर काम कर रहा था. यह निर्माण एनआरइपी मद से कराया जा रहा है, जिसके तहत संग्रहालय भवन बनाया जा रहा था. वह सिर्फ निर्माण सामग्री की देखरेख की जिम्मेदारी संभाल रहा था. आरोपी मुंशी ने दावा किया कि उसे इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि जिस जमीन पर यह संग्रहालय बन रहा है, वह वन विभाग की प्रतिबंधित भूमि है. फिलहाल वन विभाग इस मामले में संलिप्त मुख्य ठेकेदार और अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










