Chaibasa News : हजारीबाग में तैनात कराईकेला के बीएसएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Nov 2024 11:31 PM

विज्ञापन

कराईकेला थाना के बाउरीसाई गांव निवासी बीएसएफ जवान मकरु कोड़ा (52) की हजारीबाग में हृदयगति रुक जाने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

बंदगांव. कराईकेला थाना के बाउरीसाई गांव निवासी बीएसएफ जवान मकरु कोड़ा (52) की मंगलवार को हजारीबाग में हृदयगति रुक जाने से मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, मकरु मेरु कैंप हजारीबाग में तैनात थे. वे 169 बटालियन बीएसएफ के 91 बैच के जवान थे. बुधवार देर शाम उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव बाउरीसाई पहुंचा, जहां उनकी अंत्येष्टि सैन्य सम्मान के साथ की गयी. बीएसएफ के अधिकारी बीरेंद्र खाका समेत आये जवानों ने मातमी धुन के साथ सलामी दी. मकरु कोड़ा के 3 संतान, दो बेटा संतोष कोड़ा (25) व कुलदीप कोड़ा (24) और एक लड़की रजनी कुमारी हैं. बेटी रजनी ने बताया कि पिता की सर्विस 8 साल थी. मंगलवार की सुबह 9 बजे पिताजी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. रात्रि में उनकी मौत हो गयी. मौके पर कराईकेला थाना प्रभारी अंकित कुमार समेत थाना व बीएसएफ के जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola