कोल्हान विश्वविद्यालय में बीएड थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 22 अगस्त से, दो पाली में होगा एग्जाम

कोल्हान विश्वविद्यालय ने बीएड थर्ड सेमेस्टर सत्र 2024-26 की परीक्षा तिथि जारी कर दी है। परीक्षा 22 अगस्त से शुरू होगी। पूरी जानकारी यहाँ देखें।
चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा गुरूवार को बीएड थर्ड सेमेस्टर सत्र 2024- 26 न्यू सिलेबस की परीक्षा तिथि की अधिसूचना जारी की गयी. यह परीक्षा 22 अगस्त, 25 अगस्त, 27 अगस्त,29 अगस्त, 31 अगस्त, 02 सितंबर, 07 सितंबर, 09 सितंबर व 11 सितंबर को होगी.11 सितंबर की परीक्षा अपराहन 1 बजे से लेकर 4 बजे तक ली जाएगी.
शेष अन्य सभी परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली अपराहन 01.00 बजे से 2.30 बजे तक व दूसरी पाली में स्थानीय भाषा पत्र की परीक्षा अपराहन 3 बजे से शाम के 4.30 बजे तक होगी. परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केन्द्र पर अपराहन 12.30 बजे रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है.
इस परीक्षा के लिए 7 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं जिसमें 15 बीएड कॉलेज के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. उक्त कोर्स के परीक्षार्थी विशेष जानकारी अपने कॉलेज से प्राप्त कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










