ePaper

Chaibasa News : झारखंड को रेलवे विकास के लिए 7,536 करोड़ रुपये का आवंटन

Updated at : 02 Feb 2026 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : झारखंड को रेलवे विकास के लिए 7,536 करोड़ रुपये का आवंटन

रेलवे की यातायात व्यवस्था, कनेक्टिविटी और परिवहन व्यवस्था में सुधार होगा

विज्ञापन

चक्रधरपुर.

झारखंड में रेलवे के विकास कार्य, ढांचागत सुधार और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए सर्वाधिक 7,536 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. इन धनराशि का उपयोग नयी रेल लाइनों, ट्रैक नवीनीकरण, स्टेशन अधुनिकीकरण, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा एवं संरक्षण, विद्युतीकरण, लाइन दोहरीकरण, तिहरीकरण, नयी सांकेतिक तकनीक और सुरक्षा उपकरणों में किया जायेगा. इससे राज्य में रेलवे की यातायात व्यवस्था, कनेक्टिविटी और परिवहन व्यवस्था में सुधार होगा और रेलवे परियोजनाओं में गति आएगी. चक्रधरपुर डीआरएम सभागार में संवाददाता सम्मेलन के सीधा प्रसारण में केंद्रीय रेलमंत्री आश्वनी वैष्णव ने कहा कि झारखंड के लिए 7,536 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो किसी भी राज्य के लिए सबसे अधिक है. उन्होंने बताया कि झारखंड में वर्तमान में कुल 63,470 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जिससे रेलवे की कनेक्टिविटी व सुरक्षा में सुधार होगा.

हाथियों की सुरक्षा के लिए एआइ कैमरा व ऑप्टिकल फाइबर केबल आधारित तकनीक का उपयोग होगा

रेलमंत्री ने कहा कि हाथियों की सुरक्षा के लिए रेलवे में एआइ कैमरा और ऑप्टिकल फाइबर केबल पर आधारित नयी तकनीक का उपयोग किया जाएगा. रेलवे ट्रैक पर हाथियों को सुरक्षित पार कराने के लिए एलीफेंट कॉरिडोर (अंडरपास) बनाया जाएगा, और इसके लिए लगभग 200 स्थानों का चयन किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि ईस्ट- वेस्ट फ्रंट कॉरिडोर का निर्माण होगा, जो ओड़िशा, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश को जोड़ेगा. इससे इन राज्यों में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया, अपर मंडल रेल प्रबंधक बिनय कुजूर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुब्रत मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola