कृषि अराजपत्रित संघ ने सचिव के समक्ष रखीं समस्याएं

Updated:
विज्ञापन
तस्वीर: 23 सीबीएस 2 सचिव के साथ मुलाकात करते संघ के पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

तस्वीर: 23 सीबीएस 2 सचिव के साथ मुलाकात करते संघ के पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

कृषि एवं वन अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने सचिव अबूबकर सिद्दीक से मुलाकात कर नियमावली गठन और पदोन्नति की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन

चाईबासा: झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबूबकर सिद्दीक पी से गुरुवार को कृषि एवं वन अराजपत्रित कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने सचिव को कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण और वन विभाग के लिपिकीय संवर्ग की दीर्घकाल से लंबित नियमावली के गठन और रुकी हुई पदोन्नति के विषय में विस्तार से अवगत कराया.

संघ के नेताओं ने बताया कि नियमावली न बनने से कर्मचारियों के करियर में प्रगति बाधित हो रही है. प्रतिनिधिमंडल में कृषि अराजपत्रित संघ के प्रदेश अध्यक्ष मो समीउद्दीन, अरविंद तिवारी, शिवेश कुमार, ओम प्रकाश, संत कुमार झा, शैलेंद्र तिवारी, शर्मिला ठाकुर और महामंत्री वीरेंद्र कुमार यादव शामिल थे.


विज्ञापन
सुनील कुमार सिन्हा

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिन्हा

सुनील कुमार सिन्हा वर्ष 1998 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें विशेष रूप से रेल एवं अन्य समसामयिक खबरों की रिपोर्टिंग में विशेषज्ञता प्राप्त है. उन्होंने स्नातक (ग्रेजुएशन) की शिक्षा प्राप्त की है. अपने लंबे अनुभव, निष्पक्ष दृष्टिकोण और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के माध्यम से उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक विश्वसनीय पहचान बनाई है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola