Chaibasa News : बंदगांव में राडू नदी पर पुल का निर्माण हो : ग्रामीण

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 26 Sep 2025 10:34 PM

विज्ञापन

बंदगांव प्रखंड के अंगरिया गांव में ग्राम मुंडा मोहन सिंह ओड़िया की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई

विज्ञापन

बंदगांव. बंदगांव प्रखंड के अंगरिया गांव में ग्राम मुंडा मोहन सिंह ओड़िया की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई. इसमें राडू नदी पर पुल निर्माण के बारे में चर्चा की गयी. ग्रामीणों ने कहा कि पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पुल निर्माण की मांग की गयी थी. नेताओं ने आश्वासन दिया था कि बहुत जल्द बनेगा, परंतु आज तक पुल नहीं बना. अंगरिया, बोंबोगा समेत कई गांवों के ग्रामीण नदी पर पुल नहीं होने से परेशानी झेल रहे हैं. बरसात में पंचायत और प्रखंड कार्यालय से पूरी तरह कट जाते हैं. राडू नदी से बोंबोगा तक सड़क बनायी जाये. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र पेड़ के नीचे चलता है, इसलिए भवन का निर्माण हो. साथ ही जलमीनार की मरम्मत, मुंडा सामुदायिक भवन, मोबाइल टावर लगाया जाये. सभी समस्या सुनने के बाद मुंडा ने कहा सारी समस्याओं के समाधान के लिए बीडीओ एवं विधायक से मांग की जायेगी. इस मौके पर गोपाल ओड़िया, प्रेमसिंह ओड़िया, करम सिंह ओड़िया, लेविया ओड़िया, ओंदा ओड़िया, मोहन सिंह बोदरा, जुरा बोदरा, विमल ओड़िया, दयाल ओड़िया, नाइपी ओड़िया समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola