Chaibasa news : रेलवे ने बेटिकट यात्रियों से वसूला 91.65 लाख रुपये जुर्माना

Author Anuj kumar
Updated:
विज्ञापन
Chaibasa news : रेलवे ने बेटिकट यात्रियों से वसूला 91.65 लाख रुपये जुर्माना

रेलवे ने अप्रैल व मई में बगैर टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की

विज्ञापन

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर रेल मंडल में दो माह तक बिना टिकट व अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया. इन जांचों के परिणाम स्वरुप बेटिकट यात्रा करने वालों से रेलवे की मोटी कमाई हुई है. चक्रधरपुर रेल मंडल ने दो माह अप्रैल व मई में बगैर टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की है. रेल मंडल ने बिना टिकट के सफर करने वाले 35406 यात्रियों से करीब 91.65 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है. रेल मंडल वाणिज्य कार्यालय द्वारा यात्रियों को आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट जारी करने, ट्रेनों में टिकट जांच करने, ट्रेनों के चलने संबंधी पूछताछ दावों व जनसुविधाओं में सुधार एवं विकास जैसे कार्यों का दो माह का लेखा जोखा निकाला है. टिकट चेकिंग अभियान से बिना टिकट एवं अनियमित टिकट के 35 हजार 406 मामलों से 91.65 लाख रुपये जुर्माना के रूप में वसूले गये जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में बिना टिकट यात्रियों की संख्या में दो प्रतिशत बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Kumar

लेखक के बारे में

By Anuj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola