Chaibasa News : मैट्रिक के 53 केंद्रों में 15494 व इंटर के 29 केंद्रों में 10240 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : मैट्रिक के 53 केंद्रों में 15494 व इंटर के 29 केंद्रों में 10240 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

पश्चिमी सिंहभूम. मैट्रिक व इंटर की परीक्षा 03-23 फरवरी तक होगी

विज्ञापन

चाईबासा.

03 फरवरी से 23 फरवरी तक जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार-मुक्त संचालन को लेकर उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई. कोल्हन विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित इस बैठक में मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल 53 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. मैट्रिक परीक्षा 15494 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 29 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इसमें आर्ट्स में 7766, साइंस में 1168, कॉमर्स में 1306 परीक्षार्थी शामिल होंगे. उपायुक्त ने कहा कि बोर्ड परीक्षा एक अत्यंत संवेदनशील प्रक्रिया है. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जायेगी. स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र अधीक्षक एवं संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता के साथ करेंगे.

गोपनीयता भंग बर्दाश्त नहीं की जायेगी : उपायुक्त

उपायुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही या गोपनीयता भंग की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उप विकास आयुक्त ने कहा कि पूर्व वर्षों की परीक्षा संचालन की समीक्षा की गयी है. इस वर्ष परीक्षा को और अधिक बेहतर, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हर स्तर पर सहयोग प्रदान करेगा. बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय, सहयोग एवं जिम्मेदारी के साथ परीक्षा के सफल संचालन का निर्देश दिया गया.

बैठक में ये रहे उपस्थित

अपर उपायुक्त, चाईबासा सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी,चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर चाईबासा, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिले के सभी केंद्र अधीक्षक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, समस्त प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी व जिले भर के तमाम प्रखंडों के थाना प्रभारी सहित जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola