Chaibasa News : गुवा : रेलवे की जमीन पर बने 50 अवैध घरों को तोड़ा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Nov 2024 11:39 PM
विज्ञापन
परिवारों ने गुवा थाना पुलिस को आवेदन देकर पुनर्वास की गुहार लगायी
विज्ञापन
गुवा.
गुवा में रेलवे की जमीन पर अवैध रूप घर बनाये घरों को रेलवे ने तोड़ने का कार्य प्रारंभ कर दिया है. यहां कई घरों को तोड़ दिया गया है. जिससे 50 परिवार बेघर हो गये हैं. ऐसे परिवारों ने गुवा थाना पुलिस को आवेदन देकर उनके पुनर्वास की व्यवस्था की गुहार लगायी है. लोगों ने बताया कि अगर प्रशासन उन्हें छोटा सा घर बनाने के लिए थोड़ी सी जमीन उपलब्ध करा दे, तो वे परिवार के साथ छोटी झोपड़ी बनाकर रह लेंगे. अन्यथा इस ठंड के मौसम में वे सब कहां रहेंगे. उन्होंने कहा कि घर तोड़ने के दौरान रेलवे के इंस्पेक्टर ऑफ वर्क ने मौखिक कहा था कि 10 मीटर दूर आप रहने के लिए घर बना लीजियेगा. लेकिन जब बना रहे हैं तो मना किया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि रेलवे ने अपनी जमीन पर अवैध घर बनाकर रह रहे लोगों को घर हटाने अथवा तोड़ने का नोटिस पहले ही दे चुका था. अब कार्रवाई कर रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










