कोरोना से जंग : सेवाती घाटी में बंगाल बॉर्डर पर पहरेदारी कर रहे युवा, रास्ते को पत्थरों से किया ब्लॉक

Updated at : 31 Mar 2020 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
कोरोना से जंग : सेवाती घाटी में बंगाल बॉर्डर पर पहरेदारी कर रहे युवा, रास्ते को पत्थरों से किया ब्लॉक

कोरोना बीमारी के संक्रमण से गांव एवं क्षेत्र को बचाने के लिए मुरहुलसुदी पंचायत के युवा स्थानीय सेवाती घाटी स्थित बंगाल बॉर्डर पर पहरेदारी दे रहे हैं.

विज्ञापन

दीपक सवाल, कसमार : कोरोना बीमारी के संक्रमण से गांव एवं क्षेत्र को बचाने के लिए मुरहुलसुदी पंचायत के युवा स्थानीय सेवाती घाटी स्थित बंगाल बॉर्डर पर पहरेदारी दे रहे हैं. बंगाल आवागमन के लिए सेवाती घाटी का रास्ता इस क्षेत्र के लिए सबसे सरल एवं सुगम है. हर दिन सैकड़ों लोग बंगाल आना-जाना करते हैं.

कोरोना को लेकर लॉकडाउन पुराना के बाद कुछ दिन पहले स्थानीय युवाओं ने सेवाती घाटी में रास्ता को पत्थरों से ब्लॉक कर दिया है. पत्थरों को हटाकर या किसी अन्य तरीके से बंगाल से लोग इस क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सके अथवा इस क्षेत्र के लोग उस पार नहीं जा सके, इसके लिए स्थानीय युवा समाजसेवियों ने टीम बनाकर दिन रात घाटी पर पहरेदारी कर रहे हैं. सोमवार को बंगाल (झालदा थाना) पुलिस भी घाटी पर पहुंची और हालात का जायजा लेने के बाद घाटी पर स्थानीय युवाओं की मुस्तैदी की सराहना की.

युवाओं ने बताया कि वे लोग अहले सुबह घाटी पर पहुंच जाते हैं और देर शाम तक यहां रह कर बारी बारी से पहरेदारी करते हैं. इस दौरान सोशल डिस्टेंस का भी ख्याल रखते हैं. पहरेदारी करने वालों में स्थानीय समाजसेवी महेंद्र महतो, अखिलेश्वर मुंडा, सुरेंद्र मुंडा, नरेश कुमार महतो, मनिलाल मुंडा, रंजीत मुंडा, श्रीकांत मुंडा, सुखेश्वर गंझू, गोविंद मुंडा, परमेश्वर महतो, पुनू करमाली, गोवर्धन महतो, लाल मोहन महतो, मनोहर घासी, दीपक घासी, मनोज महतो, दिनेश मुंडा, पूरन महतो, निशिकांत महतो, अजीत महतो, अमरेश महतो, राहुल महतो, नरेश मुंडा, सुभाष महतो, मनोज ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर आदि शामिल है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola