Bokaro News : महिलाओं ने नशा के कारोबार के खिलाफ खोला मोर्चा

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : महिलाओं ने नशा के कारोबार के खिलाफ खोला मोर्चा

Bokaro News : चास के बाधाडीह में महिलाओं ने शराब और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोला.

विज्ञापन

चास प्रखंड के बाधाडीह में रविवार को बाधाडीह आजीविका महिला ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाओं ने क्षेत्र में चल रहे शराब और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोला. चेतावनी सह जागरूकता रैली निकाली और पंचायत के लगभग सभी गांव और टोला का भ्रमण किया. इस दौरान प्रशासन और जन प्रतिनिधियों से गांव में पूर्ण शराबबंदी लागू करने की मांग की. कहा कि अगर शराब बिक्री बंद नहीं हुई तो तस्करों के घरों में घुस कर शराब की बोतलों और नशीले पदार्थों को नष्ट किया जायेगा.

आंदोलन की चेतावन

महिलाओं ने कहा कि नशा के कारण घर में अशांति हो रही है तथा युवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है. प्रशासन शराब तस्करों पर करवाई करे, अन्यथा आंदोलन किया जायेगा. मौके पर मौके पर मुखिया विदेशी रजवार, आजसू नेता दुर्गाचरण महतो, मजदूर नेता जयनारायण कुमार, पंसस गौतम रजवार समेत कुमारी अनीता महतो, रेखा महतो, बबीता देवी, नीला देवी, तारा देवी, झालू देवी, सरस्वती देवी, ललिता देवी, सुमित्रा देवी, बालिका देवी, सावित्री देवी, लीला देवी, पूजा देवी, पूर्णिमा देवी, लक्ष्मी देवी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola