Bokaro News : संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत, हत्या का केस

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत, हत्या का केस

Bokaro News : स्वांग में संदेहास्पद स्थिति में 25 वर्षीय प्रियंका कुमारी की मौत हो गयी.

विज्ञापन

गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वांग में संदेहास्पद स्थिति में 25 वर्षीय प्रियंका कुमारी की मौत हो गयी. मृतका की मां कौशल्या देवी ने दामाद और समधी-समधन सहित अन्य पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. आवेदन में कहा कि प्रियंका कुमारी उर्फ चांदनी कुमारी का विवाह पांच-छह वर्ष पूर्व स्वांग न्यू माइनस निवासी रतन नोनिया के पुत्र प्रेम प्रकाश नोनिया के साथ हुआ था. विवाह के बाद से ही ससुराल वाले उसे पैसे की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे. प्रियंका के दो छोटे छोटे बच्चे हैं. 21 नवंबर की रात को उसके ससुराल वालों ने फोन कर घर आने को कहा. यहां पहुंची तो उसका शव बरामदे के चौकी पर पड़ा हुआ था. कमरे में लगे पंखे पर दुपट्टा लटका हुआ था.

जांच में जुटी पुलिस

इधर, सूचना मिलते ही गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार घटनास्थल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया. थाना प्रभारी ने कहा कि मामले में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola