bokaro News : कार के धक्के से महिला की मौत

Updated at : 23 Feb 2025 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
bokaro News : कार के धक्के से महिला की मौत

bokaro News : दुगदा पूर्वी पंचायत के झरना बस्ती निवासी शक्ति राय की पत्नी हुलसी देवी की मौत रविवार को सड़क दुर्घटना में हो गयी.

विज्ञापन

दुगदा. दुगदा पूर्वी पंचायत के झरना बस्ती निवासी शक्ति राय की पत्नी हुलसी देवी की मौत रविवार को सड़क दुर्घटना में हो गयी. वह अपने घर के बगल की दुकान से समान लेकर लौट रही थी. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे धक्का मार दिया. मौके पर ही हुलसी देवी की मौत हो गयी. भाग रही कार को ग्रामीणों ने पीछा कर लोहपट्टी के पास पकड़ लिया. चालक की जम कर पिटाई की.

लोगों ने की सड़क जाम

इधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने दुगदा-लोहपट्टी सड़क पर शव को रख कर सड़क जाम कर दिया है. चंद्रपुरा बीडीओ ईश्वर दयाल महतो, सीओ नरेश कुमार वर्मा, चंद्रपुरा थाना प्रभारी अमन कुमार, दुगदा थाना प्रभारी मनीष कुमार, दुगदा पूर्वी मुखिया रीतलाल रजक, कांग्रेस नेता मंटू महथा आदि घटनास्थल पहुंचे. घायल कार चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कार को बोकारो-झरिया ओपी थाना ले जाया गया. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola