देशव्यापी हड़ताल के लिए ट्रेड इंडियन संयुक्त मोर्चा की क्या है तैयारी

Updated at : 05 Nov 2020 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
देशव्यापी हड़ताल के लिए ट्रेड इंडियन संयुक्त मोर्चा की क्या है तैयारी

बोकारो (सुनील तिवारी) : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की ओर से प्रस्तावित 26 नवंबर की देशव्यापी हड़ताल को बोकारो में सफल बनाने में ट्रेड इंडियन संयुक्त मोर्चा बोकारो जुटा हुआ है. इसी के तहत आठ नवंबर को शाम 3:00 बजे से सेक्टर-4 मजदूर मैदान में मजदूर कन्वेंशन होगा. कन्वेंशन में राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय मजदूर नेता भाग लेंगे.

संयुक्त मोर्चा के घटक यूनियन बोकारो इस्पात कामगार यूनियन-एटक, इस्पात मजदूर मोर्चा-सीटू, सेंटर ऑफ स्टील वर्कर्स-एक्टू, बोकारो इस्पात सेंटर वर्कर्स यूनियन-एआईटीयूसी, बोकारो कर्मचारी पंचायत-एचएमएस व झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के नेता हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति में जुटे हुए हैं.

आठ नवंबर को शाम 3:00 बजे से सेक्टर-4 मजदूर मैदान में मजदूर कन्वेंशन होगा. कन्वेंशन में राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय मजदूर नेता भाग लेंगे. 11 नवंबर को प्रशासनिक भवन गेट पास सेक्शन के पास शाम 5:00 बजे प्रदर्शन कर बीएसएल प्रबंधन को हड़ताल का नोटिस दिया जायेगा.

Also Read: झारखंड के इतिहास में पहली बार सरना धर्म कोड को लेकर विधानसभा का विशेष सत्र 11 को, विधानसभा अध्यक्ष ने कही ये बात

केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी श्रम कानून बनाने, किसान विरोधी कानून बनाने, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों को बेचने, अंधाधुंध निजीकरण करने, सेल के मजदूरों का वेज रिवीजन पर रोक लगाने के खिलाफ हड़ताल की जायेगी.

Also Read: IRCTC/Indian Railways : दीपावली व छठ को लेकर टाटा-छपरा स्पेशल ट्रेन से झारखंड से बिहार का सफर हुआ आसान, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola