Bokaro News : क्षतिग्रस्त घोषित ब्लॉक में रहने वालों को दी गयी चेतावनी
Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बीएसएल. सेक्टर-12 व सेक्टर-06 के 161 ब्लॉक क्षतिग्रस्त, इन ब्लॉकों में रहना सुरक्षित नहीं
विज्ञापन
Bokaro News : सभी आवंटियों को सूचित किया जाता है कि क्षतिग्रस्त घोषित ब्लॉक को खाली करने के कार्य में बोकारो स्टील प्रबंधन का सहयोग करें. नोटिस का अनुपालन नहीं करने पर यदि किसी प्रकार की दुर्घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी आवंटी पर होगी और प्रबंधन किसी भी प्रकार से इसके लिए जवाबदेह नहीं होगा.
बोकारो स्टील प्रबंधन ने कुछ तरह के संदेश के साथ सेक्टर-12 व सेक्टर-06 के क्षतिग्रस्त ब्लॉक के आस-पास माइकिंग करायी. यहां उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व विभिन्न समाचार पत्रों में आम सूचना के माध्यम से बीएसएल प्रबंधन ने क्षतिग्रस्त घोषित को ब्लॉक को खाली करने की बात कही थी.प्रथम चरण के लिए विकल्प जमा करने की समय सीमा 01 से 10 मई तक :
बोकारो स्टील प्रबंधन ने सेक्टर-12 व सेक्टर-06 के 161 ब्लॉक को क्षतिग्रस्त घोषित किया है. प्रबंधन ने उक्त ब्लॉक में रहने वाले लोगों के लिए प्रथम चरण के लिए विकल्प जमा करने की समय सीमा 01 से 10 मई 2025 तक निर्धारित की है. सेक्टर-12 में 142 व सेक्टर-06 में 19 ब्लॉक को प्रबंधन ने क्षतिग्रस्त घोषित किया है. सेक्टर-12 में ए, बी, सी, डी व ई और सेक्टर-06 में सी, डी व बी में क्षतिग्रस्त ब्लॉक हैं. बोकारो स्टील सिटी के उक्त आवासीय ब्लॉकों को नगर प्रशासन (सिविल) विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त घोषित किया गया है. कहा है : क्षतिग्रस्त ब्लॉकों में रहना किसी भी हाल में सुरक्षित नहीं है.पहले बीएसएल कर्मियों को, फिर गैर–बीएसएल को किया जायेगा स्थानांतरित :
प्रथम चरण में इनमें रहने वाले नियमित कर्मियों, रिटेंशन के मामले, क्षतिग्रस्त ब्लॉक में आवास होने के कारण जिनका रिटेंशन स्वीकृत नहीं किया गया…जैसे मामले को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जायेगा. प्रबंधन ने सूचना जारी कर दी है. बीएसएल की ओर से सभी आवंटियों को निर्देश दिया गया है कि परिपत्र के अनुसार अपना चयन विकल्प देकर आवास परिवर्तित करा लें. द्वितीय चरण में लाइसेंस पर दिये गये आवासों में रहनेवाले आवंटियों व गैर-बीएसएल आवंटियों को स्थानांतरित किया जायेगा.नोटिस का अनुपालन नहीं करने पर दुर्घटना की जिम्मेदारी आवंटी पर होगी : प्रबंधन
उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी क्षतिग्रस्त ब्लॉक की सूची प्रबंधन की ओर से कई बार जारी की गयी है. ब्लॉक को खाली करने की नोटिस भी कई बार प्रबंधन ने दिया है. वैकल्पिक व्यवस्था भी कई बार दिया गया है. प्रबंधन की ओर से क्वार्टर च्वाईस का ऑफर भी दिया गया है. फिर भी, अभी तक क्षतिग्रस्त घाेषित ब्लॉक में लोग रह रहे हैं. बीएसएल की ओर से जारी आम सूचना में कहा गया है कि इस कार्य में बोकारो स्टील प्रबंधन का सहयोग करें. नोटिस का अनुपालन नहीं करने पर दुर्घटना की जिम्मेदारी आवंटी पर होगी. प्रबंधन किसी भी प्रकार से इसके लिए जवाबदेह नहीं होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










