Bokaro News : बोकारो स्टील प्लांट में वेंडर मीट का आयोजन

Bokaro News : बीएसएल के कॉन्ट्रैक्ट सेल (नॉन-वर्क्स) विभाग द्वारा वेंडर मीट का आयोजन किया गया.
बीएसएल के कॉन्ट्रैक्ट सेल (नॉन-वर्क्स) विभाग द्वारा शनिवार को नगर प्रशासन विभाग से संबंधित 15 प्रमुख कार्यों को लेकर वेंडर मीट का आयोजन किया गया. इसमें 45 वेंडरों ने भाग लिया. बताया गया कि दो लाख से अधिक पौधरोपण, बीएसएल क्षेत्र में विज्ञापन सामग्री का प्रदर्शन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, ओवरहेड वाटर टैंक की सफाई, स्किड लोडर के माध्यम से ड्रेन और बर्म की सफाई, सीसीटीवी कैमरा व मॉनिटरिंग सिस्टम की स्थापना व रखरखाव, 1250 केवीए तक के डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत, सुपर सकर व जेटिंग मशीन द्वारा सीवरेज लाइन की मैकेनाइज्ड सफाई, मच्छर नियंत्रण के लिए फॉगिंग मशीन के माध्यम से कोल्ड एवं थर्मल फॉगिंग, जलाशयों की डी-सिल्टिंग, बड़े रिजर्वायर डैम की स्टील संरचना की मरम्मत व रोप चेंजिंग, बड़े भूमिगत जलाशयों की मैकेनाइज्ड सफाई, मध्यम आकार के चिड़ियाघर का प्रबंधन, तालाबों में मत्स्य पालन एवं हार्वेस्टिंग व बीएसएल के दुग्गल गेट के पास ट्रांजिट पार्किंग संचालन जैसे कार्य किये जाने हैं. इसके लिए टेंडर जमा करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न प्रस्तावों, पात्रता मानदंडों तथा अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के बारे में बताया. वरिष्ठ अधिकारियों ने टाउनशिप में उच्च गुणवत्ता मानकों को बनाये रखने की आवश्यकता पर बल दिया.
बीएसएल का ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 15 से
बोकारो स्टील प्लांट के खेल एवं नागरिक सुविधाएं विभाग की ओर से ग्रीष्मकालीन क्रीड़ा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 15 मई से दो जून तक किया जायेगा. उद्घाटन 15 मई की दोपहर 3.30 बजे सेक्टर-04 स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में किया जायेगा. शिविर में एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी, शतरंज, हॉकी और हैंडबॉल समेत 12 खेलों का प्रशिक्षण दिया जायेगा. क्रिकेट के प्रशिक्षण शिविर में 12 से 15 वर्ष के लड़के शामिल हो सकते हैं. अन्य सभी खेलों में आठ से 15 वर्ष के लड़के व लड़की भाग ले सकते हैं. इच्छुक प्रतिभागी 14 मई तक सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे, दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे के बीच क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-04 में आकर पंजीकरण करा सकते हैं. क्रिकेट के लिए 250 और अन्य खेलों के लिए 150 रुपये पंजीकरण शुल्क लगेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










