Bokaro News : चोरी की पांच बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

Bokaro News : चोरी की पांच बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है.
बीएस सिटी थाना की पुलिस ने मंगलवार को बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद की. गिरफ्तार 24 वर्षीय धीरज कुमार गेमन कॉलोनी व 19 वर्षीय अर्पित कुमार तीरो जरीडीह का रहने वाल है. दोनों के खिलाफ बीएस सिटी थाना में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि बीएस सिटी थाना क्षेत्र सहित अन्य थाना क्षेत्र से लगातार बाइक चोरी की घटनाएं हो रही थी. इसके उद्भेदन को लेकर एसपी नाथू सिंह मीणा ने छापेमारी टीम का गठन किया. सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया. दोनों ने घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. छापामारी दल में इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, पुअनि महती बोयपाई, सअनि हरेंद्र पांडेय, सअनि रंजीत रंजन, सअनि वाल्मीकि राम, हवलदार बिगावन सिंह, आरक्षी मदन प्रसाद, सिदेश्वर प्रसाद सिंह, जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार, सुनील कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, राजीव कुमार, योगेंद्र कुमार रजक शामिल थे.
जमीन कारोबारी पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी को भेजा गया जेल
बीएस सिटी थाना क्षेत्र के श्रीराम मंदिर मार्केट में 17 मई की रात जमीन कारोबारी जयराम प्रसाद पर हुई फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी रूपेश सिंह को मंगलवार को जेल भेज दिया गया. सिटी डीएसपी आलोक रंजन द्वारा गठित टीम ने सोमवार को उसे गिरफ्तार किया. रूपेश बेरमो थाना क्षेत्र के मेन रोड फुसरो का रहने वाला है. बीजीएच में इलाजरत घायल चास नंदुआथान निवासी जयराम प्रसाद के बयान पर बीएस सिटी थाना में मामला दर्ज किया गया है. इसमें चार लोगों को आरोपी बनाया गया है. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. छापामारी दल में बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, पुअनि महती बोयपाई, पुअनि नीरज सेठ, आरक्षी मदन प्रसाद, सिदेश्वर सिंह, जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार, योगेंद्र कुमार रजक शामिल थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










