Bokaro News : चोरी की दो बाइक जंगल से बरामद
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 10 May 2026 12:26 AM
Bokaro News : सेक्टर छह थाना की पुलिस ने चोरी की दो बाइकों को बरामद किया.
सेक्टर छह थाना की पुलिस ने चोरी की दो बाइकों को बरामद किया. बाइक नंबर जेएच 09 टी-9248 व जेएच 09 एपी-2511) की चोरी छह मई व आठ मई को चोरों ने बाइक मालिकों के आवास के समीप से की थी. इस संबंध में थाना में मामला दर्ज किया गया. डीएसपी आलोक रंजन ने छापेमारी टीम का गठन किया. टीम को जांच में पता चला कि मामले में एक नाबालिग शामिल है. उससे पूछताछ करने के बाद एक बाइक सेक्टर छह कब्रिस्तान व दूसरी बाइक बालीडीह थाना क्षेत्र के जंगल से बरामद की गयी. शनिवार को नाबालिग को रिमांड होम भेज दिया गया. छापेमारी दल में सेक्टर छह थाना के पुअनि प्रभात कुमार, सअनि राम राज महतो, सअनि तारकेश्वर राम, गृहरक्षक संतोष कुमार सिंह व चींटू यादव शामिल थे.
मजार की दान पेटी से चोरी मामले में एक गिरफ्तार
बीएस सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिटी पार्क स्थित मजार की दानपेटी से चोरी मामले में शनिवार को पुलिस के सेक्टर वन सी निवासी विशाल को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर सेक्टर वन सी स्थित उसकी झोपड़ी से चोरी के दो चांदी के सिक्के व आठ हजार चार सौ छप्पन रुपये बरामद किये गये. इंस्पेक्टर सुदामा दास ने बताया कि इस संबंध में चीरा चास निवासी मो एनायतुल हक ने मामला दर्ज कराया था. दानपेटी से 11 हजार रुपया व चांदी के सिक्कों चोरी हुई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान हुई.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










