दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर बोकारो को गुरुजी वाटिका और आरोग्य वन की सौगात

Updated:
विज्ञापन

उपायुक्त अजय नाथ झा ने दोनों स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पद्मभूषण स्व. शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर बोकारो जिले में दो महत्वपूर्ण परियोजनाएं, गुरुजी वाटिका और गुरुजी आरोग्य वन, आमजनों को समर्पित की जाएंगी. उपायुक्त ने तैयारियों का जायजा लिया.

विज्ञापन

बोकारो: पद्मभूषण स्व. शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को बोकारो जिले में दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा. चास के सोलागडीह स्थित बाबा बैद्यनाथ वृद्ध आश्रम के समीप विकसित गुरुजी वाटिका को सौंदर्यीकरण के बाद आमजनों और बुजुर्गों को समर्पित किया जाएगा. वहीं, बोकारो स्टील सिटी के कैंप-2 स्थित शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) के समीप विकसित गुरुजी आरोग्य वन का शुभारंभ होगा. सोमवार की शाम उपायुक्त अजय नाथ झा ने दोनों स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

गुरुजी वाटिका को मिला नया स्वरूप

उपायुक्त ने गुरुजी वाटिका और बाबा बैद्यनाथ वृद्ध आश्रम परिसर में साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की. उन्होंने नगर निगम चास के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप पूरे परिसर को स्वच्छ, आकर्षक और सुव्यवस्थित रखा जाए. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. उन्होंने बुजुर्गों के बीच फल वितरित किए और उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की.

प्रशासन के अनुसार गुरुजी वाटिका का विकास बुजुर्गों को हरित, स्वच्छ और शांत वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है. साथ ही यह स्थल आम लोगों के लिए भी पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकार का संदेश देगा.

गुरुजी आरोग्य वन का होगा शुभारंभ

इसी अवसर पर बोकारो स्टील सिटी के कैंप-2 स्थित शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) के समीप विकसित गुरुजी आरोग्य वन का भी उद्घाटन किया जाएगा. परिसर में पद्मभूषण स्व. शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का भी अधिष्ठापन किया जाएगा.

उपायुक्त अजय नाथ झा ने आरोग्य वन परिसर का निरीक्षण कर सौंदर्यीकरण, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.

प्रशासन का कहना है कि आरोग्य वन को आमजनों के लिए समर्पित किया जाएगा, जहां लोग हरियाली के बीच स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्राप्त कर सकेंगे.

ये रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस डॉ. अरविंद राधाकृष्णन, अपर समाहर्ता सुनील चंद्र, चास नगर निगम के महापौर भोलू पासवान, अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार, उपमहापौर पूजा कुमारी समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

मुख्य बातें

  • गुरुजी शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर दो परियोजनाएं होंगी समर्पित.
  • चास में सौंदर्यीकृत गुरुजी वाटिका आमजनों और बुजुर्गों के लिए खुलेगी.
  • बोकारो स्टील सिटी में गुरुजी आरोग्य वन का होगा शुभारंभ.
  • परिसर में स्थापित होगी गुरुजी की आदमकद प्रतिमा.
  • उपायुक्त ने दोनों स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की.

ये भी पढ़ें...

अपराध की दुनिया में पलामू के गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंत, 2 सगे भाइयों की हत्या कर आया था सुर्खियों में

गैंगस्टर प्रिंस खान के साथ मिलकर सुजीत सिन्हा चलाता था खौफ का साम्राज्य, पाकिस्तान से भी जुड़े हैं तार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola