Bokaro News : पुण्यतिथि पर याद किये गये भामसं के संस्थापक

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 15 Oct 2025 12:11 AM

विज्ञापन

Bokaro News : सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ की ओर से भामसं के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि मनायी गयी.

विज्ञापन

फुसरो, भामसं से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ की ओर से मंगलवार को संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनायी गयी. ढोरी क्षेत्रीय कमेटी की ओर से ढोरी खास स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष हीरालाल रविदास और संचालन क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह ने किया. लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया. संगठन गीत गाया गया. यूनियन के कार्यसमिति सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ देश का नंबर एक संगठन है. मौके पर ढोरी क्षेत्र के सभी सफाई कर्मियों को जीन्स पैंट, टी शर्ट, बालिकाओं को स्कर्ट पैंट, महिलाओं को साड़ी तथा मिठाई का पॉकेट उपहार में दिया गया. मौके पर विनय कुमार सिंह, जिला संगठन मंत्री संत सिंह, कुलदीप, शहनवाज़ खान, बुधन नोनिया, अजय सिंह, राजेश पासवान, भुनेश्वर, प्रतोष कुमार रॉय, मिथिलेश चौहान, कुंडा सिंह, मनोज कुमार, जमुना नोनिया आदि थे.

कथारा में भी हुआ कार्यक्रम

कथारा क्षेत्रीय कार्यालय में यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. वक्ताओं ने कहा कि संगठन को बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही. उनके नीति व सिद्धांतों पर चलने की जरूरत है. मौके पर बच्चों के बीच पेंसिल व नोट बुक आदि का वितरण किया गया. इस अवसर पर केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार, संगठन मंत्री रामेश्वर कुमार मंडल, क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्ष टिकैत महतो, सचिव राजू स्वामी, सहायक सचिव कृष्णा बहादुर, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, मोहम्मद फिरोज, एमएन सिंह, आरपी यादव, घनश्याम प्रसाद, इस्लाम कुरैशी, राजू कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola