Bokaro News: लीज और लाइसेंस धारियों की सुविधा के लिए ट्रेड चेंज की प्रक्रिया शुरू

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 02 Nov 2025 12:03 AM

विज्ञापन

Bokaro News: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) ने व्यापारियों की सुविधा के लिए ट्रेड चेंज की प्रक्रिया शुरू की है. यह प्रक्रिया उन प्लाटधारियों व लाइसेंस धारियों के लिए है, जो बिना अनुमति के जनरल ट्रेड से रिस्ट्रिक्टेड ट्रेड का संचालन कर रहे हैं.

विज्ञापन

कुछ माह पूर्व बीएसएल की ओर से ट्रेड चेंज का नोटिस उन सभी प्लाटधारियों को निर्गत किया गया था, जो बिना अनुमति के रिस्ट्रिक्टेड ट्रेड चला रहे थे.

बहुत प्लाटधारियों ने शुल्क जमा कर ट्रेड चेंज का किया है अनुरोध, जांच कर रही है कमेटी

बता दें कि कई प्लाटधारियों ने शुल्क जमा कर ट्रेड चेंज का अनुरोध किया है. कई प्लाटधारियों ने सूचना देकर बीएसएल को अवगत करते हुए अनुरोध किया है कि वे जो रिस्ट्रिक्टेड ट्रेड चला रहे थे, उसे बंद कर दिए हैं. ऐसे सभी प्लाटधारियों की जांच की जा रही है, जिन्होंने रिस्ट्रिक्टेड ट्रेड बंद करने की सूचना दी है. जांच के बाद रिस्ट्रिक्टेड ट्रेड संचालन सूची से उन्हें बाहर कर दिया जाएगा.

जांचोपरान्त अन्य आवश्यक कार्यवाही कर ट्रेड चेंज का परमिशन निर्गत होगा

जो लीज़धारी शुल्क के साथ-साथ जरूरी कागजात जमा कर दिए हैं, उनकी जांच के बाद ट्रेड चेंज की प्रक्रिया पूरी कर ट्रेड चेंज का आदेश पत्र निर्गत किया जाएगा. वैसे प्लॉट और लाइसेंस धारी जो आवेदन दे कर ट्रेड चेंज की औपचारिकता पूरी किए थे, उनका शनिवार को कमिटी के द्वारा निरीक्षण किया गया. जांचोपरान्त अन्य आवश्यक कार्यवाही कर ट्रेड चेंज का परमिशन निर्गत होगा.

नोटिस का अनुपालन नहीं किया जायेगा, तो प्लाटधारियों पर नियमानुसार कार्रवाई

जो लीज़धारी नोटिस पाने के बावजूद टर्नअप नहीं हुए हैं, उन्हें पुनः नोटिस दिया जा रहा है. नोटिस का अनुपालन नहीं किया जाएगा, तो ऐसे प्लाटधारियों पर नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी. निरीक्षण करने वाली टीम में नगर प्रशसान विभाग के महाप्रबंधक एके सिंह, महाप्रबंधक लम्बोदर उपाध्याय, महाप्रबंधक राजुल हरकरनी व उप महाप्रबंधक संदीप कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola