Bokaro News : साइबर सुरक्षा को लेकर दिये गये टिप्स

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : साइबर सुरक्षा को लेकर दिये गये टिप्स

Bokaro News : सीसीएल बीएंडके एरिया के ऑफिसर्स क्लब करगली में साइबर सुरक्षा को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

फुसरो, सीसीएल बीएंडके एरिया के ऑफिसर्स क्लब करगली में बुधवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. उद्घाटन बीएंडके जीएम चितरंजन कुमार ने किया. कहा कि ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्क रहना चाहिए. अनजान नंबर से आने वाले कॉल को सोच-समझ कर ही रिसीव करें. किसी से भी ओटीपी व अन्य जानकारी साझा ना करें.

सतर्कता जागरूकता को लेकर ली गयी शपथ

पूर्व शिक्षक अश्वनी कुमार ने कहा कि साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें. इससे पूर्व सतर्कता जागरूकता को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों ने शपथ ली. मौके पर एसओपी विनय रंजन टुडू, क्षेत्रीय अस्पताल करगली के सीएमओ डॉ संतोष कुमार, कार्मिक प्रबंधक पीएम सिंह, एसओएक्स मनोज कुमार, एएसओ दिनेश्वर मांझी, एसओइएंडटी प्रवीण कुमार, हर्षवर्धन, गौतम कुमार, नवीन कुमार नायक, राकेश पाल, गौतम कुमार, रौशन बेरी, सत्येंद्र हांसदा, पुष्पांजलि तिवारी, सहोदरी देवी, किरण देवी, कजली देवी, कलावती देवी, टिकेश्वरी देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola