अलग-अलग हुए हादसे में तीन घायल

पेटरवार व कसमार थाना क्षेत्र में हुई दो घटनाएं, सभी घायलों को चल रहा इलाज
पेटरवार. पेटरवार थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह सात बजे लीला जानकी मोड़ के निकट एक बाइक व साइकिल के बीच हुई टक्कर में साइकिल सवार चिनियागढ़ा ग्राम निवासी खिरोधर नायक (55 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. श्री नायक का दाहिना हाथ टूट गया और अंदरूनी चोट आयी है. जबकि बाइक सवार बांगा ग्राम निवासी सुनील कुमार (22 वर्ष) के सिर में चोट आयी है. पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कर दोनों घायलों को सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया. बताया जाता है की साइकिल सवार दूध लेने के लिए नया बस पड़ाव की ओर आ रहा था, कि पेटरवार बाजार से सब्जी बेच कर अपने घर लौट रहे बांगा निवासी बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी. घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं कसमार थाना क्षेत्र के दांतू -खेतको पथ पर मंगलवार की दोपहर 12 बजे सोनपुरा गांव स्थित माथाटांड़ में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें बाइक सवार अमृत गंझु (20 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि बाइक के पीछे सवार रोहण गंझु के शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट लगी है. पेटरवार के मायापुर ग्राम निवासी दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से पेटरवार स्थित सीएचसी लाया गया. दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार करने के बाद अमृत गंझु को रिम्स रांची रेफर कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




