Bokaro News : सिटी सेंटर व सेक्टर पांच हटिया में जाम से मिलेगी निजात

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 14 Jul 2025 10:03 PM

विज्ञापन

Bokaro News : प्रस्तावित पार्किंग स्थल का बीएसएल अधिकारियों ने लिया जायजा, पुराने व नये सिटी सेंटर में बनेगा 10-10 हजार स्क्वायर मीटर के दो पार्किंग स्टैंड व हटिया के पास भी 8,000 स्क्वायर मीटर का पार्किंग स्थल बनाया जायेगा.

विज्ञापन

बोकारो, सेक्टर चार सिटी सेंटर व सेक्टर पांच हटिया में शहरवासियों को जाम से निजात मिलेगी. बोकारो स्टील प्रबंधन की ओर से पुराने व नये सिटी सेंटर में 10-10 हजार स्क्वायर मीटर के दो पार्किंग स्टैंड बनाये जायेंगे. सेक्टर पांच हटिया के पास भी 8,000 स्क्वायर मीटर का पार्किंग स्थल बनेगा. पार्किंग के लिए स्थल की मैपिंग कुछ माह पहले हीं हो गयी है. इसके साथ हीं पार्किंग की टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गयी है.

अस्थायी दुकानों को हटाया गया

प्रस्तावित पार्किंग स्टैंड स्थल का जायजा लेने सोमवार को बीएसएल नगर सेवा विभाग के लैंड एंड एसेट के महाप्रबंधक एके सिंह दल-बल के साथ पहुंचे. पार्किंग स्थल के आसपास अवैध निर्माण को हटाने को निर्देश दिया. श्री सिंह की उपस्थिति व दिशा-निर्देश में अस्थायी दुकानों को हटाया गया. श्री सिंह ने पार्किंग स्थल के निर्माण प्रक्रिया शुरू करने की बात कही.

सिटी सेंटर में नहीं है पार्किंग, पैदल चलना भी होता है दुश्वार

अभी सिटी सेंटर में पार्किंग नहीं है. इस कारण, बाजार में हर दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. खासकर, शाम में बाजार में पैदल चलना भी दुश्वार हो जाता है. यह समस्या बाजार में लंबे अरसे से है. अभी सिटी सेंटर में कोई भी ऐसा स्थान नहीं है, जहां पर वाहनों को खड़ा किया जा सके. लोग बेतरतीब दोपहिया व चारपहिया वाहन खड़े कर देते हैं. अब दो पार्किंग स्टैंड बनने जा रहा है, जिससे राहत मिलेगी.

हटिया संचालन के लिये स्थानीय विस्थापित वर्ग की एजेंसी का चयन

सेक्टर पांच हटिया यहां पार्किंग स्थल नहीं होने के कारण लोग सड़क पर हीं दोपहिया-चारपहिया वाहन खड़ा कर देते है, जिससे जाम हो जाता है. हटिया के संचालन की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बीएसएल ने इसके संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय विस्थापित वर्ग की एजेंसी मेसर्स सोनी इंटरप्राइजेज को सौंपी है. सेक्टर पांच हटिया परिसर को स्वच्छ व सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से बीएसएल की ओर से नयी व्यवस्था लागू की गयी है. इसका लाभ दुकानदार व खरीदार दोनों को मिलेगा. इसी के तहत हटिया में वाहन पार्किंग के लिए भी नयी व्यवस्था की जायेगी. हटिया तीन दिन सोमवार, बुधवार व शनिवार को हीं लगेगा.

हटिया की साफ-सफाई व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायेगी एजेंसी

हटिया में दुकानदारों के बैठने के लिए निर्धारित शुल्क 40 रुपये प्रति दिन पर उन्हें 3 मीटर x 3 मीटर अथवा 30 रुपये प्रति दिन शुल्क पर 3 मीटर x 2 मीटर का स्थान उपलब्ध होगा. ठेला संचालकों को निर्धारित दर 20 रुपये प्रतिदिन पर स्थान प्रदान किया जायेगा. बदले में संबंधित एजेंसी हटिया की साफ-सफाई व हटिया के संचालन के लिए आवश्यक अन्य मूलभूत सुविधाएं दुकानदारों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगी.

दुकान संचालन के लिए अस्थाई तौर पर विद्युत कनेक्शन भी मिलेगा

बीएसएल प्रबंधन ने अपील की है कि वे इस प्रयास में सक्रिय सहयोग करें, ताकि सेक्टर इसे मॉडल हटिया के रूप में विकसित किया जा सके. सेक्टर पांच हटिया के दुकानदारों को दुकान संचालन के लिए अस्थाई तौर पर विद्युत कनेक्शन भी प्रदान किया जायेगा, जिसका भुगतान उन्हें करना पड़ेगा. एजेंसी सुनिश्चित करेगी कि अवैध निर्माण या अतिक्रमण न हो. पहल बाजार की उन्नति की दिशा में सार्थक कदम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola