Bokaro News : मंत्री ने जीर्णोद्धार कराने का दिया आश्वासन

Bokaro News : पेटरवार प्रखंड के पिछरी में ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत बने जलमीनार का जीर्णोद्धार कराने का आश्वासन राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने दिया है.
फुसरो. पेटरवार प्रखंड के पिछरी में ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत बने जलमीनार का जीर्णोद्धार कराने की मांग रविवार को झामुमो के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष घुनू हांसदा व मीडिया प्रभारी विक्की महतो ने राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो से की. मुरुबंदा स्थित मंत्री के आवास में ज्ञापन सौंप कर कहा कि पिछरी में बने ढाई लाख लीटर क्षमता वाले जलमीनार की स्थिति जर्जर हो चुकी है. कभी भी गांव में जलापूर्ति बंद हो सकती है और लगभग पांच से सात हजार ग्रामीण प्रभावित होंगे. मंत्री ने कहा कि जल्द ही जलमीनार का जीर्णोद्धार कराया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




