Bokaro News : मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने विद्यालय को दिये कंप्यूटर

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने विद्यालय को दिये कंप्यूटर

Bokaro News : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की फुसरो-बेरमो शाखा की ओर से अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, फुसरो को दो कंप्यूटर दिये गये.

विज्ञापन

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की फुसरो-बेरमो शाखा की ओर से अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, फुसरो को दो कंप्यूटर दिये गये. संगठन की पदाधिकारियों ने कहा कि इससे विद्यार्थियों को तकनीकी व आधुनिक शिक्षा से जोड़ने में मदद मिलेगी. विद्यालय प्रबंधन ने मारवाड़ी महिला सम्मेलन के प्रति आभार जताया. मौके पर महिला सम्मेलन की अध्यक्ष हिमांशी अग्रवाल, सचिव पूनम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीषा पीड़ीवाल, सह सचिव कमल गोयल, कुसुम गोयल, निर्मला गोयल सहित विद्यालय के सचिव अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा, कंप्यूटर शिक्षक उमाशंकर सिंह, कार्यालय प्रभारी श्रेया वर्णवाल, दीनानाथ पांडेय, एनिमा हेंब्रम आदि मौजूद थे.

उउवि झुमरा पहाड़ में चहारदीवारी का शिलान्यास

उत्क्रमित उच्च विद्यालय, झुमरा पहाड़ की चहारदीवारी का शिलान्यास शुक्रवार को पूर्व विधायक बबीता देवी ने किया. जिला अनाबद्ध निधि योजना से इस चहारदीवारी के निर्माण से स्कूल के बच्चों को मवेशियों से सुरक्षा मिलेगी. पूर्व विधायक ने झुमरा पहाड़ और सरैयापानी में मांझी हाउस निर्माण कार्य की नींव भी रखी. उन्होंने कहा कि मंत्री योगेंद्र प्रसाद हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान को प्रतिबद्ध हैं. प्राथमिकता के साथ विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है. इस दौरान पूर्व विधायक ने 70 जरूरतमंदों को कंबल भी दिया. मौके पर गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो, मुखिया राजेश रजवार, टूकन महतो, सचिन महतो, आकाश करमाली सहित कई लोग थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola