Bokaro News : विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Bokaro News : चंद्रपुरा की सिंधु कुमारी ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

चंद्रपुरा, चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत संडे मार्केट निवासी सुरेंद्र यादव की विवाहित पुत्री सिंधु कुमारी (26 वर्ष) ने बुधवार की सुबह अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह साढ़े आठ बजे वह चर्च रोड के नये घर से पुराने घर में आयी व एक कमरे में फांसी लगा ली. परिवार के सदस्य यहां आये तो वह फंदे से झूलती मिली. फंदे से उतार कर उसे डीवीसी चंद्रपुरा अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

चार माह पहले हुई थी शादी

सिंधु कुमारी की ससुराल दुगदा में है और वह दुर्गा पूजा में यहां आयी थी. चार महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी. पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी. शव अस्पताल के मर्चरी में रखा हुआ है. अपने गांव गये ससुराल के सदस्यों के गुरुवार को आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जायेगा. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola