Bokaro News : बीएसएल कर्मियों का उच्च पेंशन का सपना होगा साकार
Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : सीएमपीएफ रांची, बीएसएल प्रबंधन व उच्च पेंशन समूह का प्रयास रंग लाया
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो इस्पात संयंत्र-बीएसएल के कर्मचारियों के लिए वर्षों से प्रतीक्षित उच्च पेंशन का सपना अब साकार होने जा रहा है. भविष्य निधि कार्यालय (रांची) और बीएसएल प्रबंधन के साथ-साथ उच्च पेंशन समूह बोकारो इस्पात संयंत्र के निरंतर प्रयासों से यह संभव हो पाया है.
3000 से अधिक सेवानिवृत्त कर्मियों ने मांगी गयी अंतर राशि का किया भुगतान :
अब तक 3000 से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मांगी गयी अंतर राशि का भुगतान कर दिया गया है. वर्तमान में भविष्य निधि कार्यालय द्वारा सेल-बीएसएल के वेतन पुनरीक्षण से संबंधित भुगतान को मासिक आधार पर भेजा जाना शुरू हो गया है. इसके बाद राशि का मांग पत्र मई 2025 से भेजा जायेगा.उच्च पेंशन समूह बीएसएल के इन सदस्यों का रहा है महत्वपूर्ण योगदान :
भुगतान प्राप्त होने के बाद जून-2025 से संशोधित पेंशन भुगतान आदेश (संशोधित पीपीओ) निर्गत किये जाने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी. उसके बाद उच्च पेशन मिलना व उसका बकाया भुगतान मिलेगा. इसमें उच्च पेंशन समूह के प्रमुख सदस्यों मुरारी प्रसाद, उमा शंकर सिंह, अनूप चौबे व रघुबर प्रसाद का योगदान है.बीएसएल के वरिष्ठ प्रबंधन व दोनों नोडल अधिकारियों की सक्रिय भूमिका :
उच्च पेंशन समूह के सदस्यों ने कहा : बीएसएल के वरिष्ठ प्रबंधन व दोनों नोडल अधिकारियों अंजू सिंह (महाप्रबंधक-कार्मिक) व पूनम सिंह (उप महाप्रबंधक-वित्त एवं लेखा) की सक्रिय भूमिका भी अत्यंत प्रशंसनीय रही है. भविष्य निधि कार्यालय रांची के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त का सहयोग मिल रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










