Bokaro News : बेटों के हाथ से अंतिम संस्कार की आस में 70 घंटे पड़ा रहा शव

Updated at : 23 Feb 2025 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : बेटों के हाथ से अंतिम संस्कार की आस में 70 घंटे पड़ा रहा शव

Bokaro News : पुत्रों के हाथों अंतिम संस्कार की आस में कार्तिक गंझू का शव 70 घंटे से अधिक समय से आवास में पड़ा रहा. मृतक के चारों पुत्र प्रवासी मजदूर हैं और मुंबई में मजदूरी करते हैं.

विज्ञापन

ललपनिया. पुत्रों के हाथों अंतिम संस्कार की आस में कार्तिक गंझू का शव 70 घंटे से अधिक समय से आवास में पड़ा रहा. मृतक के चारों पुत्र प्रवासी मजदूर हैं और मुंबई में मजदूरी करते हैं. गोमिया प्रखंड अंतर्गत पचमो पंचायत के पूरनापानी के 62 वर्षीय कार्तिक गंझू की मौत तालाब में डूबने से हो गयी थी. मृत पति के सिरहाने के पास बैठी पत्नी लगातार बिलख रही है और पुत्रों के लौटने का इंतजार कर रही है. पिता की मौत की सूचना मिलने के बाद शनिवार को चारों पुत्र ट्रेन से निकल चुके हैं. सोमवार को गांव पहुंचेंगे. इसके बाद शव का दाह संस्कार होगा.

तालाब में डूबने से हो गयी थी मौत

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तालाब में मछली पकड़ने के लिए कार्तिक गंझू ने जाल लगाया था. वह शाम लगभग तीन बजे तालाब गये और जलकुंभी में फंसे जाल को निकालने लगे. इसी दौरान फिसल कर तालाब में गिर गये और जलकुंभी में खूद फंस गये. डूबने से उनकी मौत हो गयी. शनिवार की सुबह ग्रामीणों के प्रयास से शव तालाब से निकाला गया. इसमें आजसू गोमिया प्रखंड अध्यक्ष महेश कुमार महतो, महेश करमाली, जीवन रजवार, मनोज कुमार राम, सुधन महतो, कंचन महतो, मेघनाथ महतो, मुकेश राम, किसुन महतो, परमेश्वर गंझू , उमेश महतो आदि का सहयोग रहा. राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मृतक के परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजा दिलाने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola