Bokaro News : कबड्डी में बोकारो की टीम बनी चैंपियन

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : कबड्डी में बोकारो की टीम बनी चैंपियन

Bokaro News : दो दिवसीय 37वीं प्रातीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई.

विज्ञापन

विद्या विकास समिति झारखंड की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर-03 सी में आयोजित दो दिवसीय 37वीं प्रातीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुई. कबड्डी के अंडर 14 और अंडर 19 में बोकारो के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेक्टर-09 डी ने स्वर्ण पदक जीता. अंडर 14 में चतरा द्वितीय स्थान पर रहा. अंडर 17 में देव नगर दुगदा प्रथम व बरगंडा गिरिडीह विद्यालय द्वितीय स्थान पर रहा. अंडर-19 में 9 डी बोकारो प्रथम व कुम्हार टोली हजारीबाग विद्यालय द्वितीय स्थान पर रहा. खो-खो के अंडर 14 में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लोहरदगा प्रथम व शिशु मंदिर रजरप्पा प्रोजेक्ट द्वितीय रहा. अंडर 17 में शील अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लोहरदगा प्रथम और इंदुमती सरस्वती विद्या छात्र द्वितीय रहा. अंडर-19 में कुमारटोली हजारीबाग प्रथम व महेंद्र मुनी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मधुपुर द्वितीय रहा.

प्रतिभागियों के अनुशासन की सराहना

विजेता व उप विजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर विद्या विकास समिति के प्रदेश मंत्री ब्रजेश सिंह ने कहा कि खेल में हार-जीत नहीं, संघर्ष सबसे महत्वपूर्ण है. खेलकूद अनुशासित और संघर्षशील बनाता है. कार्यक्रम के संयोजक जीपी सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है. सुरेश मंडल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 27 और 28 जून को बिहार के बेतिया में होने वाले खेलेंगे. 09 डी के प्राचार्य राजेंद्र कामत ने प्रतिभागियों के अनुशासन की सराहना की. मौके पर धनबाद विभाग के प्रमुख नीरज कुमार लाल, विद्या विकास समिति के पूर्णकालिक कार्यकर्ता ब्रजेश कुमार सिंह, राजेश कुमार, ब्रेन टुडू, संजीव कुमार, पंकज कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola