Bokaro News : खेतको के तालाब में मिला अज्ञात का शव

Updated at : 02 Mar 2025 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : खेतको के तालाब में मिला अज्ञात का शव

Bokaro News : पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतको पंचायत के बड़का अहरा तालाब में रविवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला. मृतक की पहचान नहीं हो सकी.

विज्ञापन

बेरमो. पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतको पंचायत के बड़का अहरा तालाब में रविवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला. एक चरवाहा ने शव देखा और शोर मचाया तो स्थानीय लोग जुट गये. मामले की जानकारी जिप सदस्य माला कुमारी व मुखिया अनवरी खातून को दी. मुखिया की सूचना पर पुलिस पहुंची. खेतको के आपदा मित्र (गोताखोर) जिबराइल अली, सरमद अंसारी, अनिल रविदास, शाहिद अंसारी, जिलानी अंसारी, जलाल अंसारी, विकास कुमारी सिंह, हैदर अली, मेहताब अंसारी द्वारा तालाब से शव को बाहर निकाला गया. मृतक की पहचान नहीं हो सकी. थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा व सहायक अवर निरीक्षक टीके राम ने कहा शव का पोस्टमार्टम सोमवार को करा कर मर्चरी में रखा जायेगा. मामले की जांच की जा रही है.

गोमिया में एक व्यक्ति फांसी लगा कर दी जान

ललपनिया. गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ससबेड़ा पूर्वी पंचायत ब्लॉक रोड निवासी अमर सिंह (55 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. पत्नी मायके गयी थी. रविवार की शाम लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला. आवाज देने के बाद भी जवाब नहीं मिला तो आसपास के लोगों को बताया. तो लोगों ने खिड़की से झांक कर देखा तो फंदे से लटका शव देखा. सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतारा गया. शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जायेगा. लोगों ने बताया कि स्व सिंह लकवाग्रस्त थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola