Bokaro News : बीडीओ ने किया आगंनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बेरमो बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ मुकेश कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्र और पीडीएस दुकान का निरीक्षण किया.
विज्ञापन
फुसरो, बेरमो बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ मुकेश कुमार ने शनिवार को बेरमो दक्षिणी पंचायत के प्रेमनगर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया. बच्चों, सेविका व सहायिका की उपस्थिति, बच्चों के टीकारण, पूरक पोषाहार के तहत मध्याह्न भोजन आदि की जानकारी ली. सेविका व सहिया को पोषण वाटिका बनाने निर्देश दिया. प्रस्तावित स्टोर रूम निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. मौके पर श्वेता सुमन, मंजू राय आदि थी.
इसके बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की भूमिका में जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में रिंटू कुमार सिंह की पीडीएस दुकान का औचक निरीक्षण किया. अनाज वितरण की जानकारी तथा पंजियों की जांच की. धोती-साड़ी वितरण संबंधित जानकारी ली तथा दिवाली से पहले शत प्रतिशत वितरण का निर्देश दिया.छठ घाटों में व्यवस्था का जायजा लिया
बीडीओ ने जारंगडीह उत्तरी और दक्षिणी पंचायत में छठ घाटों का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया. कहा कि घाटों की सफाई और चेंजिंग रूम आदि की व्यवस्था करायी जायेगी. मौके पर सुदेश भुईयां, मो इम्तियाज अंसारी, प्रदीप कुमार यादव, गौरव कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










