ePaper

Bokaro News : तेनुघाट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने कामेश्वर, महासचिव वकील

Updated at : 20 Dec 2024 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : तेनुघाट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने कामेश्वर, महासचिव वकील

Bokaro News : तेनुघाट अधिवक्ता संघ का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. अध्यक्ष पद पर कामेश्वर मिश्रा, महासचिव पद पर वकील प्रसाद महतो और कोषाध्यक्ष पद पर आनंद कुमार श्रीवास्तव विजयी घोषित हुए.

विज्ञापन

बेरमो/तेनुघाट. तेनुघाट अधिवक्ता संघ का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. अध्यक्ष पद पर कामेश्वर मिश्रा, महासचिव पद पर वकील प्रसाद महतो और कोषाध्यक्ष पद पर आनंद कुमार श्रीवास्तव विजयी घोषित हुए. उपाध्यक्ष वेंकट हरि विश्वानाथन, सहायक सचिव प्रशासन शंकर ठाकुर, संयुक्त सचिव पुस्तकालय राकेश कुमार, उप कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद बने. कुल 273 मतदाताओं में से 263 ने अपने मत का प्रयोग किया. अध्यक्ष पद के लिए कामेश्वर मिश्रा को 151, मदन गोपाल वर्मा को 92, बद्री नारायण पोद्दार को 19 मत मिले. एक मत रद्द हुआ. उपाध्यक्ष पद के लिए वेंकट हरि विश्वनाथन को 132, अवध किशोर सिंह को 101, मोहितोष चक्रवर्ती को 23 मत मिले. सात मत रद्द किये गये. महासचिव पद के लिए वकील प्रसाद महतो को 114, वकील महतो को 76, रमेंद्र कुमार सिन्हा को 72 मत मिले और एक मत रद्द हुआ. संयुक्त सचिव प्रशासन पद के लिए शंकर ठाकुर को 149, सुशील कुमार सिंह को 106 मत मिले. आठ मत रद्द हुए. संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद के लिए राकेश कुमार को 160, अरुण कुमार प्रसाद को 96 मत मिले और सात मतद रद्द हुए. कोषाध्यक्ष पद के लिए आनंद कुमार श्रीवास्तव को 120, नरेन्द्र कुमार सिंह को 88 व गणेश तिवारी को 47 मत मिले. आठ मत रद्द हुए. उपकोषाध्यक्ष पद के लिए चंद्रशेखर प्रसाद को 137, महेश ठाकुर को 114 मत मिले और 12 मद रद्द हुए. कार्यकारिणी सदस्य पद के पांच पद के लिए अनिल कुमार प्रजापति, धर्मवीर कुमार जयसवाल, शारदा देवी, निरंजन महतो एवं नरोत्तम प्रसाद ने ही नामांकन किया था. इसलिए पांचों निर्विरोध विजयी घोषित किये गये.

शपथ ग्रहण समाराेह सोमवार को

चुनाव पर्यवेक्षक मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार महतो एवं परमेश्वर मंडल और चुनाव पदाधिकारी प्रबोध कुमार महथा ने बताया कि सभी विजेताओं की घोषणा कर दी गयी है. पदभार व शपथ ग्रहण सोमवार को कराया जायेगा. शांतिपूर्ण चुनाव कराने में चुनाव पदाधिकारी बिनोद कुमार गुप्ता, उमेश प्रसाद के साथ मनोज कुमार, मजहर जानी, पंकज कुमार झा, अरुण कुमार सिन्हा, द्वारिका नाथ तिवारी, वीरेंद्र प्रसाद, सुभाष कटरियार, मो सबीर, मनोज कुमार चौबे, अजय कुमार कपूर की भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola