Bokaro News : एक लाख लोगों को राजद से जोड़ने का लक्ष्य

Bokaro News : सदस्यता अभियान को लेकर राजद की बैठक
Bokaro News : बोकारो जिला राष्ट्रीय जनता दल की ओर से सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए रविवार को सेक्टर-09 कार्यालय में बैठक हुई. अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने कहा कि इस बार पूरे जिले में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए जिले के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सदस्यता बनायेंगे. वहीं संचालन कर रहे प्रदेश महासचिव घनश्याम चौधरी ने कहा कि विगत वर्षों से 25000 अधिक सदस्य बनाकर जिले में पार्टी का जनाधार को मजबूत बनायेंगे. युवा राजद प्रदेश महासचिव जितेंद्र नारायण यादव व युवा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गिरि ने कहा कि एक लाख सदस्य बनने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए तैयार हैं. मौके पर महानगर अध्यक्ष रामजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, महासचिव अशोक यादव, चंद्रभूषण गुप्ता, चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, सच्चिदानंद कुमार, अजय गुप्ता, सुरेश यादव, गोपाल कुमार, प्रदीप घोष, कुलजीत सिंह, ललन यादव, सोने कुमार, शिव बिहारी सिंह, सुरेश सिंह, तुलसी सिंह, संजय कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




