संयंत्र की बेहतरी के लिए रचनात्मक सुझाव जरूरी : सिंह

बीएसएल. सीइडी विभाग, सीओ एंड सीसी विभाग व आइइडी में सुझाव मेला आयोजित
बोकारो. कर्मचारियों से नये-नये विचारों और रचनात्मक सुझावों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से बीएसएल के सीइडी विभाग, सीओ एंड सीसी विभाग व आइइडी में शुक्रवार को सुझाव मेला का आयोजन किया गया. मुख्य महाप्रबंधक (सीइडी) शालीग्राम सिंह ने कहा : संयंत्र की बेहतरी के लिए प्रत्येक कार्मिक का रचनात्मक सुझाव जरूरी है. महाप्रबंधक (आइइडी) हिमांशु गुप्ता ने कहा : अच्छे सुझावों को राष्ट्रीय विश्वकर्मा पुरस्कार के लिए नामित किया जाता है. कर्मचारियों से प्राप्त सुझावों के जरिए संयंत्र की लागत और बर्बादी कम करने, उत्पादकता और परिचालन पद्धति में गुणात्मक सुधार लाने के लिए सुझाव मेला लगाया गया. सुझाव योजना के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रतिभागियों को प्लांट की बेहतरी के लिए ज्यादा से ज्यादा सुझाव देने के लिये प्रेरित किया गया. मेला मे 200 से अधिक सुझाव प्राप्त हुए. देबाशीष सरकार, मुख्य महा प्रबंधक (विद्युत्), सेंट्रल इलेक्ट्रिकल एरिया के महाप्रबंधक पीके गुप्ता, केतन चावड़ा, बीके रॉय, दिलीप कुमार, जोगेश साहू, प्रकाश कुमार, वीएस नारायण ने अनुभव साझा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










