बालीडीह: होली क्रॉस प्री प्राइमरी स्कूल में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, दर्जनों छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

बालीडीह स्थित होली क्रॉस प्री प्राइमरी स्कूल में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें नन्हे बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।
बोकारो: बालीडीह स्थित होली क्रॉस प्री प्राइमरी स्कूल में बुधवार को एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक के करीब दर्जनों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. प्रतिभागियों ने अलग अलग गीतों पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों का मनसेरंजन किया.
वहीं विद्यालय के प्राचार्य सिस्टर केविन ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता छात्र छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ रचनात्मकता विकास में सहायक होती है.समापन कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने समूह नृत्य की प्रस्तुति दी.कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने लोक नृत्य के साथ कई राज्यों के नृत्य को प्रस्तुत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










