डीएवी सेक्टर-4 में कहानी पूर्णता प्रतियोगिता, विवेकानंद हाउस रहा अव्वल

Updated:
विज्ञापन

06 | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-04 बोकारो में छात्रों के लिए अंतर सदनीय कहानी पूर्णता प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

बोकारो : डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर–04 बोकारो स्टील सिटी में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कल्पनाशीलता, विचार संकलन व भाषा-कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ग तृतीय व चतुर्थ के छात्रों के लिए अंतर सदनीय कहानी पूर्णता प्रतियोगिता का सार्थक आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिए गए शीर्षकों से अपने समूह के सभी सदस्यों के सहयोग से अपने-अपने मौलिक सोच, सृजनात्मक अभिव्यक्ति व प्रभावशाली भाषा-शैली के माध्यम से एक कहानी क्रमवार पूर्ण कर अपनी साहित्यिक प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया.

विद्यार्थियों में कल्पनाशक्ति, तार्किक चिंतन, भाषा पर अधिकार व आत्मविश्वास का नव विकास विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्रा ने कहा : कहानियाँ केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि संवेदनाओं, मूल्यों और जीवन-दृष्टि को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम हैं. ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में कल्पनाशक्ति, तार्किक चिंतन, भाषा पर अधिकार व आत्मविश्वास का नव विकास करती हैं. विद्यार्थियों को नियमित रूप से लेखन व पठन की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया.

विवेकानंद हाउस प्रथम, बिरजानंद हाउस दि्वतीय, दयानंद हाउस तृतीय व श्रद्धानंद हाउस चतुर्थ

प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत कहानियों की मौलिकता, कल्पनाशीलता और भाषा की सुंदर प्रस्तुति के आधार पर विवेकानंद हाउस प्रथम, बिरजानंद हाउस दि्वतीय, दयानंद हाउस तृतीय व श्रद्धानंद हाउस चतुर्थ स्थान पर रहे. विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्रा, निर्णायकमंडल और सभी शिक्षक वृंद ने विजय टीमों को बधाई देते सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola