गुरु-शिष्य परंपरा का अनूठा उदाहरण, रामरूद्र हाई स्कूल के 1974 बैच ने गुरुजनों के प्रति जताई कृतज्ञता

Updated:
विज्ञापन

01 | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामरूद्र हाई स्कूल के 1974 बैच के छात्रों ने चास में गुरु सम्मान समारोह आयोजित कर गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत रखा। शिक्षकों का किया भव्य सम्मान।

विज्ञापन

चास: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रामरूद्र हाई स्कूल, चास के वर्ष 1974 बैच के पूर्ववर्ती छात्रों ने बुधवार को चास स्थित दीपांजली पैलेस में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया.कार्यक्रम के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत रखने का प्रेरणादायक संदेश दिया.

विज्ञापन

इस दौरान पूर्ववर्ती छात्रों ने रामरूद्र हाई स्कूल के तत्कालीन शिक्षक मुश्ताक अहमद व श्यामलाल माहथा का सम्मान के साथ चरण पखारकर, पुष्पांजलि अर्पित कर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया.

कार्यक्रम के आयोजक व सेवानिवृत्त शिक्षक अजीत प्रसाद महतो ने कहा कि गुरु के प्रति सम्मान भारतीय संस्कृति की पहचान है और इसे आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है. गुरु-शिष्य की गौरवशाली परंपरा को जीवंत बनाए रखने और नई पीढ़ी को संस्कार और सम्मान का संदेश देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

समारोह में 74 बैच के पूर्ववर्ती छात्र अंबुज कुमार महथा, अशोक कुमार नाग, अंजनी कुमार सिंह, अश्वनी कुमार महतो, बहादुर महतो, भक्ति पदा माझी, बैद्यनाथ सिंह चौधरी, बिपिन सिंह, दिलीप कुमार वर्मा, इंदु भूषण प्रसाद, जयंत कुमार मलिक, कामता प्रसाद राय, मंटू लाल महतो, नारायण सिंह चौधरी, निरंजन रजवार, नागेंद्र नाथ मंडल, रामदास लाहा, रामचंद्र माइती, सुफल चंद्र महतो, सुकुमार साहा, तारालाल महतो, उमेश सिंह चौधरी, उमा पदा दत्ता, युगल किशोर अग्रवाल सहित अन्य पूर्ववर्ती छात्र उपस्थित रहे.

उपस्थित सभी पूर्ववर्ती छात्रों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन को जीवन की अमूल्य पूंजी बताया.कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन सेवानिवृत्त शिक्षक मंटूू लाल महतो ने किया. मौके पर अमर सिंह चौधरी, उत्थान सिंह चौधरी, मदन लाल महतो, सेवानिवृत्त शिक्षक खिरोधर महतो, भूषण महतो, बसंत महतो सहित दर्जनों गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए .


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola