गोमिया सीएचसी के पांच कर्मियों को शो कॉज

गोमिया सीएचसी के पांच कर्मियों को शो कॉज
गोमिया. सर्पदंश से एक बच्ची की मौत मामले में गोमिया सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बलराम मुखी ने संबंधित चिकित्सक सहित पांच कर्मियों को शोकॉज किया गया है. अस्पताल कक्ष में शुक्रवार को उन्होंने पत्रकार वार्ता कर यह बात कही. मालूम हो कि बड़कीपुनू निवासी जितन साव की पुत्री प्रिया कुमारी को एक सांप के डंस लिया था. परिजनों का कहना है कि बच्ची को गोमिया सीएचसी ले गये थे, लेकिन एक भी चिकित्सक नहीं था. मामले पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंचला ने बताया कि मंगलवार की रात में ड्यूटी पर थी. बुधवार की सुबह अस्पताल के ऊपरी तल्ले के ड्यूटी रूम के बाथरूम में थी. नर्स ने फोन, लेकिन फोन नहीं उठा पायी. नीचे आयी, तब तक मरीज को परिजन ले गये थे. मरीज का इलाज नहीं कर पायी, इसका मुझे दुख है. .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










